जमीन से निकले 2 करोड़ रुपए, पुलिस ने किया 11 लोगों को गिरफ्तार

जमुई. बिहार के जमुई जिले के तीन गांवों से पुलिस ने एक करोड़ 77 लाख से अधिक की नकद राशि बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह धन जमीन के अंदर दबा कर रखी गई थी। बरामदगी के संबंध में जि़ले के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसी साल 20 सितंबर को एचडीएफसी बैंक का चार करोड़ रुपए से भरा एक कंटेनर गुम हो गया था।
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि यह कंटेनर कोलकाता में बैंकों को सेवाएं मुहैया कराने वाले एक सिक्योरिटी एजेंसी के कैश वैन से गुम हुआ था। बरामद रकम उसी गुम हुई राशि का हिस्सा है। जांच-पड़ताल के बाद यह बात सामने आई कि यह कंटेनर कैश वैन से कोलकाता के डलहौजी इलाके के आस-पास कहीं गिरा था
पड़ताल में पुलिस को यह सुराग हाथ लगा कि कंटेनर बिहार के कुछ मजदूरो के हाथ लगा था जो वहीं फुटपाथ पर काम करते थे। ये मजदूर बिहार के जमुई जि़ले के रहने वाले थे। इसके बाद कोलकाता और जमुई पुलिस की संयुक्त छापेमारी में यह राशि बरामद की गई। जमुई पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस घटना के सिलसिले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS