भारत की पाक को चेतावनी: सीजफायर का दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

X
By - haribhoomi.com |16 July 2015 6:30 PM
पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार को जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास कुछ जगहों पर भारी गोलीबारी की
नई दिल्ली. सीमा पर बढ़े तनाव के चलते भारत ने गुरूवार को पाकिस्तान को चेतावनी दी कि बिना उकसावे के फायरिंग और सीमापार आतंकवाद असरदार और तकतवर ढंग से जवाब दिया जाएगा। सीमा पर दोनों ओर के कुछ लोगों के मारे जाने के बीच जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से पिछले दो दिनों में भारतीय क्षेत्रों में मोर्टार से गोलाबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन करने पर भारत ने उसे यह बेबाक चेतावनी दी।
संघर्ष विराम उल्लंघन की इन घटनाओं से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर बुधवार सुबह से अब तक भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव एस जयशंकर और पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित और इस्लामाबाद में उनके भारतीय समकक्ष टीसीए राघवन ने हालात पर टिप्पणियां कीं थीं। रूस में कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के उनके समकक्ष नवाज शरीफ के बीच बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी संपर्क की बहाली पर सहमति बनने के बाद ये घटनाएं हुई हैं।
नियंत्रण रेखा पर कथित जासूसी ड्रोन को गिराये जाने तथा संघर्षविराम के उल्लंघन को लेकर दोनों देशों की ओर से आरोप प्रत्यारोप हुए। जम्मू के अख्नूर सेक्टर में गोलीबारी और मोर्टार से हुई गोलाबारी में एक भारतीय महिला की मौत हो गयी जबकि लगभग दस अन्य घायल हो गये। उधर पाकिस्तान ने दावा है कि भारत की ओर से किये गये कथित संघर्षविराम उल्लंघन में उसके चार नागरिक गोलीबारी के दौरान मारे गये।
पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार को जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास कुछ जगहों पर भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे जिसमें चार लोग घायल हो गये और ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज जम्मू की प्रस्तावित यात्रा से पहले पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी के जवाब में बीएसएफ के जवानों ने प्रभावी ढंग से कार्रवाई की तथा भारत ने पाकिस्तान के समक्ष विरोध जताया। सेना ने पुंछ जिले में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश भी नाकाम कर दी।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS