अमेरिका की सड़कों पर हुई गोलीबारी, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

X
By - haribhoomi.com |7 Feb 2015 6:30 PM
अमेरिका में गोलीबारी में मारे गए पांच लोगा।
वाशिंगटन. अमरीका में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर अपनी पूर्व पत्नी समेत चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में बंदूकधारी ने खुद भी गोली मारकर जान दे दी। शनिवार को यह घटना अटलांटा के डगलसविले की है।वॉशिंगटन से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नेे सडक की गली और एक मकान के भीतर मृतकों के शवों को बरामद कर लिया।
घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पड़ोसियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस को हमलावर भी घायलावस्था में पडा मिला जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने संदिग्ध या मारे गए लोगों के नाम अभी तक उजागर नहीं किए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो चार लोग मारे जा चुके थे।
डगलस काउंटी के शेरिफ लेफ्टिनेंट जी डेनियल ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे पुलिस को आई कॉल के बाद अधिकारी पश्चिमी अटलांटा स्थित दो मंजिला मकानों के इस उपखंड में पहुंचे। डेनियल ने कहा कि एक व्यक्ति एक घर में घुसा और अपनी पूर्व पत्नी और बच्चों को गोली मार दी। फायरिंग में सड़क पर खेल रहे दो बच्चे भी घायल हुए हैं। गोलीबारी का उद्देश्य भी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। जांचकर्ताओं ने कल घटनास्थल से साक्ष्यों को लेने और उनकी जांच के लिए घर में प्रवेश का वारंट हासिल किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि बंदूकधारी ने सड़क पर भी फायरिंग की।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए,पूरी खबर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS