स्वदेश निर्मित आईएनएस अरिहंत की पहली तस्वीर जारी, परमाणु पनडुब्बी रखने में भारत छठा देश बना

स्वदेश निर्मित आईएनएस अरिहंत की पहली तस्वीर जारी, परमाणु पनडुब्बी रखने में भारत छठा देश बना
X
अरिहंत का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर द्वारा 26 जुलाई 2009 को जलावतरण किया गया था।
विज्ञापन
मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को डीआरडीओ के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। संस्था के वैज्ञानिकों से प्रधानमंत्री पहली बार मिल रहे थे और इस दौरान उन्हें देश की पहली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत की तस्वीरें भी दिखाई गई जिसे अभी तक दुनिया के सामने नहीं लाया गया है। पूरी तरह से भारत में बनी 6000 टन की आईएनएस अरिहंत स्वदेसी तकनीक से बनी परमाणु पनडुब्बी है और भारत से पहले अभी तक दुनिया के सिर्फ पांच देशों के पास यह क्षमता मौजूद है।
अरिहंत का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर द्वारा 26 जुलाई 2009 को जलावतरण किया गया यह दिन इसलिए भी चुना गया क्योंकि यह कारगिल युद्ध में विजय की सालगिरह भी थी और इस दिन को कारगिल विजय दिवस या विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय नौसेना के बेड़े मे 2011 मे शामिल होने से पहले अरिहंत को गहन बंदरगाह और समुद्री परीक्षणों से गुजरना पड़ेगा।
भारतीय नौसेना पोत (आई एन एस) अरिहंत (अरि: शत्रु हंतः मारना अर्थात शत्रु को मारने वाला) परमाणु शक्ति चालित भारत की प्रथम पनडुब्बी है। इस 6000 टन के पोत का निर्माण उन्नत प्रौद्योगिकी पोत (ATV) परियोजना के अंतर्गत पोत निर्माण केंद्र विशाखापत्तनम में 2.9 अरब अमेरिका डॉलर की लागत से किया गया है। इसको बनाने के बाद भारत वह छठा देश बन गया जिनके पास इस तरह की पनडुब्बियां है। अन्य पाँच देश हैं, अमेरिका (71), रूस (50), चीन (8), ब्रिटेन (6) और फ्रांस (5) के पास इस तरह की पनडुब्बी की सुविधा उपलब्ध है।

नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, आईएनएस अरिहंत की प्रमुख खासियत -

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • 3

  • विज्ञापन
    Next Story
    विज्ञापन