नवरात्र का पहला दिन, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

X
By - haribhoomi.com |12 Oct 2015 6:30 PM
मंगलवार से आश्विन मास में शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होकर नौ दिन तक चलने वाला नवरात्र शारदीय नवरात्र कहलाता है।
नई दिल्ली. आज नवरात्र का पहला दिन है। देशभर के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। मंगलवार से आश्विन मास में शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होकर नौ दिन तक चलने वाला नवरात्र शारदीय नवरात्र कहलाता है। देवी की अराधना का पर्व शारदीय नवरात्र मंगवार से शुरू हो गया है।
मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा पाठ वाले इस पर्व का 21 अक्टूबर (बुधवार) को समापन होगा। इसके ठीक अगले दिन 22 अक्टूबर (गुरुवार) को दशहरा मनाया जाएगा। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। यह ही नवदुर्गो की प्रथम दुर्गा है। पर्वत राज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा है। नवरात्र के पहले दिन इन्हीं की पूजा व उपासना की जाती है। इस दिन की उपासना में योगी अपने मन को चक्र में स्थित करते है और यहीं से उनकी योग साधना का प्रारंभ भी होता है। वृषभ सवार शैलपुत्री माता के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाए हाथ में कमल सुशोभित है।
यह मां पार्वती का ही अवतार है। दक्ष के यज्ञ में भगवान शिव का अपमान होने के बाद सती योगाग्नि में भस्म हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने हिमालय के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया। पर्वत की पुत्री होने के कारण उन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। मां शैलपुत्री की आराधना से मनोवांछित फल और कन्याओं को उत्तम वर की प्राप्ति होती है। साथ ही साधक को मूलाधार चक्र जाग्रत होने से प्राप्त होने वाली सिद्धियां हासिल होती हैं। मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं, इसलिए इन्हें पार्वती एवं हेमवती के नाम से भी जाना जाता है। मां शैलपुत्री की आराधना से मनोवांछित फल मिलता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढें, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS