सपा विधायक पर लगा रेप का आरोप, डेढ़ महिने तक महिला को बनाया बंधक

सपा विधायक पर लगा रेप का आरोप,  डेढ़ महिने तक महिला को बनाया बंधक
X
महिला को डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और लगातार बलात्कार किया गया।

बदायूं. यूपी के बदायूं जिले में एक लोकल कोर्ट के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के विधायक सहित छह लोगों के खिलाफ महिला का अपहरण, बलात्कार और उसकी भूमि हड़पने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बदायूं के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर गुरुवार रात सहसवान कोतवाली में स्थानीय सपा विधायक ओमकार सिंह यादव, उनके बहनोई जुगेन्द्र सिंह और सहसवान के सब रजिस्ट्रार विमल कुमार शुक्ला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि महिला के भानजे बनवारी ने शिकायत की थी कि जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव में अकेले रह रही उसकी मामी का 17 जुलाई 2013 को अपहरण किया गया। उसे डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और लगातार बलात्कार किया गया। उससे जबर्दस्ती एक कागज पर अंगूठे का निशान लगवाया गया और इस प्रकार उसकी भूमि विधायक के एक रिश्तेदार के नाम हो गई। इस दौरान विधायक और सब रजिस्ट्रार मौजूद थे।

नीचे की स्लाइड्स में जानिए, भांगे को देनी पड़ी थी फिरौती -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • 3

  • Next Story