घट रही एक्‍सपोर्ट ग्रोथ, छह महीनों के सबसे नि‍चले स्‍तर पर पहुंची

घट रही एक्‍सपोर्ट ग्रोथ, छह महीनों के सबसे नि‍चले स्‍तर पर पहुंची
X
पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में गिरावट के कारण देश की निर्यात वृद्धि दिसंबर में 3.49 प्रतिशत पर आ गई।
मुंबई। मुख्य तौर पर पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में गिरावट के कारण देश की निर्यात वृद्धि दिसंबर में 3.49 प्रतिशत पर आ गई। निर्यात दिसंबर 2013 में वार्षिक आधार पर 3.49 प्रतिशत बढ़ कर 26.3 अरब डालर रहा जो इससे पिछले साल इसी माह 25.4 अरब डालर था। इस दौरान आयात में 15.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी और आयात 36.4 अरब डालर रहा।


वाणिज्य सचिव एसआर राव ने आज कहा,‘सिर्फ एक ही उत्पाद समूह ने निर्यात वृद्धि में गिरावट में योगदान किया और यह है पेट्रोलियम उत्पाद समूह। इस दौरान हमारे सबसे बड़े निर्यातकों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज में मरम्मत के लिए काम बंद रहा जिसकी पहले से योजना नहीं थी।’ इस बार दिसंबर में विशेषत: सोने और चांदी के आयात में गिरावट से व्यापार घाटा कम हो कर 10.1 अरब डालर रहा जो दिसंबर 2012 में 17.5 अरब डालर था। नवंबर,13 में व्यापार घाटा 9.21 अरब डलर रहा। समीक्षाधीन अवधि में सोने और चांदी का आयात पिछले साल दिसंबर में हुए 5.6 अरब डालर के आयात के मुकाबले 68.8 प्रतिशत घटकर 1.77 अरब डालर रह गया जो इससे पिछले साल दिसंबर में 5.6 अरब डालर था हालांकि यह नवंबर,13 के 1.05 अरब डालर के मुकाबले अधिक है। इस दौरान पेट्रोलियम आयात 1.1 प्रतिशत बढ़कर 13.89 अरब डालर रहा। राव ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों को छोड़कर इंजीनियरिंग, कपड़ा और रसायन जैसे सभी अन्य क्षेत्रों में ठीक-ठाक वृद्धि दिखी।

भारतीय निर्यात संगठनों के परिसंघ के अध्यक्ष रफीक अहमद ने कहा कि निर्यात वृद्धि को दस प्रतिशत से ऊपर रखने कोशिश हो रही है। अप्रैल-दिसंबर 2013-14 में 230.3 अरब डालर का निर्यात और 340.3 अरब डालर का आयात हुआ। इस दौरान व्यापार घाटा करीब 110 अरब डालर है। अहमद ने कहा,‘हम दिसंबर में निर्यात में हुई 3.49 प्रतिशत की हल्की वृद्धि से खुश नहीं हैं।’ अप्रैल-दिसंबर की अवधि में सोना और चांदी का आयात भी घटकर 1.77 अरब डालर पर आ गया, जो पिछले साल के इसी अवधि में 5.6 अरब डालर था। वैसे इस बार नवंबर की तुलना में दिसंबर में अधिक सोना चांदी आयात किया गया। नवंबर में 1.05 अरब डालर का सोना-चांदी आयात हुआ था।

सोने चांदी का आयात 68.8 प्रति‍शत घटानई दिल्ली। देश में सोने व चांदी का आयात दिसंबर माह में 68.8 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 1.77 अरब डालर रह गया। चालू खाते के घाटे को कम करने के लिए सरकार ने पीली धातु के आयात पर तमाम तरह के अंकुश लगाए हैं, जिससे सोना, चांदी का आयात कम हुआ है। एक साल पहले दिसंबर, 2012 में सोना, चांदी का आयात 5.6 अरब डालर रहा था। हालांकि, दिसंबर, 2013 में आयात का आंकड़ा नवंबर के 1.05 अरब डालर से अधिक रहा है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से दिसंबर अवधि में सोने व चांदी का आयात 30.3 प्रतिशत घटकर 27.3 अरब डालर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 39.2 अरब डालर रहा था। सोने व चांदी के आयात में गिरावट से दिसंबर माह का व्यापार घाटा कम होकर 10.1 अरब डालर पर आ गया, जो इससे पिछले साल समान महीने में 17.5 अरब डालर था।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story