एग्जिट पोलः भाजपा सब पर भारी, महाराष्ट्र में चला मोदी मैजिक-बाकी पस्त

X
By - haribhoomi.com |16 Oct 2014 12:00 AM IST
महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार भाजपा सरकार बनाने के नजदीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के एक्जिट पोल के नतीजों में बुधवार को भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती हुई और बहुमत से थोड़ी ही पीछे दिखाई दे रही है।
गठबंधन टूटने से पहले महाराष्ट्र में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस और राकांपा को भारी नुकसान का अनुमान जताया गया है वहीं शिवसेना को राज्य में दूसरे सबसे बड़े दल के तौर पर पेश किया गया है। इसी एक्जिट पोल में महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार भाजपा सरकार बनाने के नजदीक बताई जा रही है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर प्रचार में भाग लिया और27 रैलियों को संबोधित किया।
टाइम्स नाऊ और जी न्यूज चैनल पर प्रसारित सी-वोटर एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार भाजपा को महाराष्ट्र में 288 में से129 सीटें मिल सकती हैं वहीं पूर्व सहयोगी शिवसेना के खाते में 56 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है। यह सर्वेक्षण कांग्रेस को 43, राकांपा को 36, मनसे को 12 और अन्य दलों को 12 सीटें मिलने की संभावना जता रहा है।
निवर्तमान विधानसभा में भाजपा के पास केवल 47 सीटें थीं और शिवसेना के 45 विधायक थे। कांग्रेस के 82, राकांपा के 62 और मनसे के 12 विधायक थे।
एबीपी न्यूज चैनल के लिए एसी नील्सन के एक्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा को 127 सीटें, शिवसेना को 77, कांग्रेस को 40, राकांपा को 34 और मनसे को पांच सीटें मिलने का अंदाज लगाया गया है।
इंडिया टीवी पर प्रसारित एक्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को 124 से 134 सीटें, शिवसेना को 51 से 61 सीटें, कांग्रेस को 38 से 48 सीटें, राकांपा को 31 से 41 सीटें, मनसे तथा अन्य को 9 से 15 सीटें मिलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, किसके मुताबिक किसको कितनी सीटें मिलने के आसार -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS