Zubeen Garg Songs: 'या अली' से 'दिल तू ही बता' तक जुबीन गर्ग के Top 5 गाने जो हमेशा दिलों में रहेंगे जिंदा

Zubeen Garg Songs
Zubeen Garg Songs: मशहूर असमिया सिंगर जुबीन गर्ग वो नाम है जिसने बॉलीवुड में अपने फेमस गाने या अली से एक बेंच मार्क सेट किया। ये गाना इतना पॉपुलर हुआ की आज भी लोगों की जुबां पर छाया रहता है। जुबीन की 52 की आयु में एक डाइविंग हादसे में उनकी जान चली गई। जुबीन गर्ग का म्यूजिक न केवल असम बल्कि पूरे भारत और दुनिया भर में अपनी गहरी छाप छोड़ गया।

असम से बॉलीवुड तक...
जुबीन गर्ग की आवाज़ में वह ताकत थी जो हर गाने को एक अलग ही मुकाम देती थी। असमिया संस्कृति से नाता रखने वाले जुबीन ने अपने गानों में लोक धुनों और मॉर्डन ट्यून्स का बेहतरीन मिश्रण किया, जिससे उन्होंने हर वर्ग और उम्र के लोगों के दिलों में जगह बनाई। म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका सफर दशकों तक फैला, और वह एक ऐसे गायक थे जिनका संगीत न केवल भारत में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया।
एक नजर डालते हैं जुबीन गर्ग के यादगार गानों पर हैं:
1. 'या अली' (गैंगस्टर, 2006)
जुबीन गर्ग का सबसे आइकॉनिक गाना 'या अली' आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है। इस गीत ने उन्हें देशभर में मशहूरियत दिलाई और वह एक स्टार बन गए।
2. 'दिल तू ही बता' (कृष 3)
'कृष 3' में जुबीन की आवाज़ ने इस रोमांटिक ट्रैक को एक नई पहचान दी। उनका गाया 'दिल तू ही बता' आज भी प्यार और भावनाओं के गीतों में शुमार है।
3. 'बोहाग बिहू' (असमिया लोक गीत)
असमिया लोक संगीत में जुबीन का योगदान अतुलनीय है। उनका गाया 'बोहाग बिहू' असमिया लोगों के दिलों में खास स्थान रखता है और यह गीत बिहू के अवसरों पर अक्सर गाया जाता है।
4. 'जाने क्या चाहे मन बावरा' (प्यार के साइड इफेक्ट्स)
इस गीत में जुबीन की आवाज़ की मिठास और संगीत की लय ने इसे एक हिट बना दिया। फिल्म के दर्शकों ने इस गाने को खूब पसंद किया।
5. 'मुग्धो हिया मुर'
'मुग्धो हिया मुर' एक और खूबसूरत असमिया गीत था, जो जुबीन गर्ग की गहरी भावना और आवाज़ की ताकत को दर्शाता है। यह गाना असमिया संस्कृति की सुंदरता को शब्दों और सुरों में बखूबी उतारता है।
