YUDH REVIEW: अनुराग-अमिताभ का डेब्यू शो ''युद्ध'' नहीं लुभा पाया दर्शकों को, जानिए क्या रही खामियां

X
By - Shampa Chatterjee |15 July 2014 6:30 PM
सीरियल की रफ्तार धीमी है और बैकग्राउंड स्कोर काफी तेज है।
मुंबई। सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होने वाली अनुराग कश्यप के निर्देशन में बना टीवी सीरियल 'युद्ध' का पहला एपिसोड कल टीवी पर दिखाया गया है। 'युद्ध' का पहला एपिसोड दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रहा है। सीरियल की रफ्तार धीमी है और बैकग्राउंड स्कोर काफी तेज है जिसकी वजह से कभी कभी तो एक्टर्स की आवाज ही दब जाया करती है। सीरियल में अमिताभ बच्चन का किरदार एक बिल्डर का है जिसका नाम युधिष्ठिर सिकरवाड़े है और हमेशा सही और सच्ची चीजें करने में भरोसा करता है। वह भ्रष्टाचार का विरोध करने वाला इंसान है जो किसी से नहीं डरता है। उनकी कम्पनी का नाम शान्ति कंस्ट्रक्शंस है जो युधिष्ठिर सिकरवाड़े के उसूलों पर चलती है। बिग बी के फैंस के लिए 'युद्ध' एक ट्रीट है।
इससे पहले बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी अमेरिका के शो पर बेस्ड टीवी शो २४ बनाया था। जो कि 'युद्ध की तरह ही एक्शन से भरा हुआ था। यह शो ज्यादा चला नही था। हालांकि अनिल कपूर इसकी सक्सेस पार्टी मना चुके थे और दूसरा सीजन भी लाने वाले थे। अनिल की ही तरह अमिताभ का भी यह पहला टीवी सीरियल है और एक्शन बेस्ड है।
अनुराग कश्यप और अमिताभ बच्चन इस टीवी सीरियल 'युद्ध' से टीवी पर अपना डेब्यू कर रहे हैं और इसमें सारिका भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। लेकिन फिलहाल 'युद्ध के बारे में कोई भी राय बनाना जल्दबाजी होगी। 'युद्ध' को हफ्ते में पांच दिन प्रसारित किया जायेगा। अमिताभ बच्चन ने इस सीरियल में मेकअप नहीं किया है।
अमिताभ के अनुसार यह निर्णय खुद निर्देशक ने लिया है। निर्देशक के इस फैसले का स्वागत अन्य कलाकरों ने भी किया है। निर्णय का स्वागत करते हुए बिग बी ने अपने बयान में कहा, 'सीन में वास्तविकता लाने के लिए ही निर्देशक की तरफ से ऐसा निर्णय लिया गया था, इसलिए अभिनेताओं के लिए भी वास्तविक दिखना जरुरी था। जिस तरह से सीन्स को दिखाया जाना था, उसके लिए किसी विशेष प्रयास की जरुरत नहीं थी।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, 'युद्ध' का अनोखा प्रमोशन -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS