नई नवेली दुल्हन पर खूब जचेंगी मोनालिसा की ये साड़ियां

भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एंड फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने लुक की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।
शादी के कई दिनों बाद भी लड़कियों के अरमान होते है कि वेडिंग के बाद भी उनकी खूबसूरती बरकरार रहे।
ऐसे में अगर आप अपने ऑफ्टर लुक्स को लेकर कन्फ्यूज हैं तो हम यहां आपको बताएंगे कि एक्ट्रेस की इन साड़ियों से कैसे इंस्प्रेशन ले सकती हैं।
मोनालिसा इस येलो साड़ी के साथ ऑरेंज ब्लाउज कैरी किया है। जिसमें काफी प्यारी लग रही हैं।
इसके साथ ही अगर आपकी हाल ही में शादी हुई हैं और आप किसी फंक्शन में जा रही हैं। तो एक्ट्रेस की ये पिंक साड़ी और हैवी ज्वैलरी को कॉपी कर सकती हैं।
नई नवेली दुल्हन पर रेड साड़ी वैसे भी खूब जचती हैं। ऐसे में आप मोनालिसा की इस साड़ी को ट्राई कर सकती हैं।
इन दिनों बनारसी सिल्क साड़ी काफी ट्रेंड में है और नई नवेली दुल्हन इसे पहनना भी बेहद पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी इसे कैरी कर सकती हैं।
More Stories