यलो ड्रेस में बेबी बंप के साथ दिखा Deepika Padukone का प्रेग्नेंसी ग्लो

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।
दीपिका और रणवीर सिंह सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। बच्चे के जन्म से पहले एक्ट्रेस ने नया फोटो शूट कराया है।
इसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।
दीपिका ने मैंगो येलो रंग का फ्रॉक आउटफिट पहना है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो झलक रहा है। मॉम टू बी दीपिका का प्रेग्नेंसू ग्लो देख फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
दीपिका की मिलियन डॉलर स्माइल पर फैंस फिदा हैं। बता दें, एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी का ये 5वां महीना है।
रणवीर सिंह और दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को इटली में धूम-धाम से शादी की थी।
More Stories