सहारा मरुस्थल दुनिया का सबसे बड़ा गर्म मरुस्थल है। सहारा रेगिस्तान ने दुनिया के आठ फीसदी स्थलीय भाग को अपनी चपेट में ले रखा है। इसकी सबसे खास बात कि यह मरुस्थल 10 देशों में फैला हुआ है, जिसमें माली, मोरक्को, मौरितानिया, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, चाड, सूडान और मिस्र जैसे देश शामिल हैं।