जलपरी बनकर रैंप पर उतरीं Janhvi Kapoor

25 Jun 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने हुस्न से लाखों दिलों पर राज करती हैं। उनकी हर तस्वीर इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं।

उनकी लेटेस्ट तस्वीरें भी लोगों का ध्यान बटोर रही हैं। जान्हवी ने यूं तो भारत में कई बड़े ब्रैंड्स के लिए फैशन शो में रैम्प वॉक की है।

लेकिन हाल ही में उन्होंने पेरिस हाउचे कॉउचर वीक में इंटरनेशनल रनवे पर डेब्यू किया है। जान्हवी ने पहली बार इसके लिए रैम्प वॉक की है।

वहीं अब फैशन शो से उनकी नई फोटोज सामने आई हैं जो इंटरनेट का पारा बढ़ा रही हैं। ब्लू रंग के मरमेड आउटफिट में जान्हवी बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

ब्लू मरमेड स्टाइल वाले गाउन में एक लॉन्ग ट्रेल थी और इसके टॉप पर सीक्वेन और क्रिस्टल वर्क का डिजाइन किया गया था।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। इस मरमेड ड्रेस में वह एक से बढ़कर एक पोज देती दिख रही हैं।

आखों में ग्लिटरी आई मेकअप, काजल, चीक टिंट और लाइट लिप शेड के साथ मेकअप लुक रखा।