विजय देवरकोंडा के हाथ में दिखी सगाई की अंगूठी: रश्मिका संग इंगेजमेंट की रूमर्स के बीच Video Viral

रश्मिका मंदाना से सगाई की खबरों के बीच विजय देवरकोंडा के हाथ में दिखी इंगेजमेंट रिंग
X

रश्मिका मंदाना से सगाई की खबरों के बीच विजय देवरकोंडा के हाथ में दिखी इंगेजमेंट रिंग

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरों के बीच एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विजय के हाथ में सगाई की अंगूठी नजर आ रही है।

Vijay Deverakonda Engagement ring: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट में हैं। वजह है उनकी गुपचुप सगाई। पिछले हफ्ते खबरें आईं कि वजय और रश्मिका ने सीक्रेट इंगेजमेंट कर ली जिसमें केवल उनके करीबी शामिल हुए। हालांकि दोनों की ओर से इंगेजमेंट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ लेकिन हाल ही में विजय देवरकोंडा के हाथ में सगाई की अंगूठी देखी गई जिससे ये अटकलें यकीन में बदलने लगीं।

विजय देवरकोंडा की झलक, दिखी सगाई की अंगूठी

विजय देवरकोंडा को हाल ही में श्री सत्य साईं बाबा के महा समाधि कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ देखा गया। सिंपल टी-शर्ट, स्टाइलिश मूंछें और सनग्लासेस में विजय का लुक काफी डैशिंग था। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींची उनकी उंगली में चमकती हुई सगाई की अंगूठी, जिसे फैन्स ने तुरंत नोटिस कर लिया।

ये भी पढ़ें- Vijay-Rashmika Engagement: विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने की सगाई? फरवरी 2026 में शादी की अटकलें तेज़

लंबे समय से रिश्ते में हैं विजय-रश्मिका

हालांकि कपल ने अब तक सगाई को लेकर कोई भी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन विजय की इस पब्लिक अपीरियंस ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। अब इंतजार है, दोनों के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का। वहीं सोशल मीडिया पर कई फैंस कपल को सगाई की बधाईयां भी दे रहे हैं।

बताते चलें, विजय और रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘गीता गोविंदम’ (2018) और फिर ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में साथ काम किया। इस रील जोड़ी को फैंस ने बेहद पसंद किया। खबर है कि इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और वे काफी सालों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि दोनों ने लंबे वक्त से अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी है।

इसी बीच रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म थामा को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने फिल्म के बारे में एक्सपीरियंस बताया, लेकिन फैंस उनकी सगाई के अनाउंसमेंट का इंतजार करते रहे। कई फैंस ने उन्हें कमेंट इंगेजमेंट की बधाई भी दी।

फरवरी 2026 में होगी शादी?

सूत्रों के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते में दोनों की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैली। अब फैंस को इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story