Karan-Tejasswi: करण कुंद्रा पर Ex गर्लफ्रेंड के आरोप पर भड़कीं तेजस्वी प्रकाश, अब दिया करारा जवाब

तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा की Ex गर्लफ्रेंड पर कसा ताना
Karan Kundra GF: अभिनेता करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने हाल ही में दावा किया था कि उन्हें अपने एक्स बॉयफ्रेंड से धोखा मिला है। यह बात सुनते ही इंटरनेट पर कयास लगने लगे कि अनुषा का इशारा करण कुंद्रा की तरफ था। अब इन आरोपों पर करण की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश ने भी एक तंज कसा है, जिससे इंटरनेट पर बवाल मच गया।
तेजस्वी ने मारा ताना, पोस्ट वायरल
तेजस्वी ने इंस्टाग्राम पर करण कुंद्रा को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें व वीडियो शेयर किए। लेकिन जो सबसे ज्यादा चर्चा में आया, वह था उनके कैप्शन का तंज भरा अंदाज। उन्होंने लिखा, "अब वो सिर्फ एक ही को राइट स्वैप करता है... मेरे ड्रीम मैन को हैप्पी बर्थडे।"
करण ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा, "दिदी को क्यों तोड़ा।" इस कैप्शन से इंटरनेट पर बवाल मच गया। लोगों ने ये ताना अनुषा दांडेकर की ओर माना जिन्होंने करण पर आरोप लगाए थे।
अनुषा डांडेकर ने क्या कहा था?
अनुषा ने अपने यूट्यूब चैनल ‘अनवेरीफाइड- द पॉडकास्ट’ पर किसी का बिना नाम लिए कहा था कि कैसे एक डेटिंग ऐप कैंपेन के दौरान उनका बॉयफ्रेंड उस ऐप का इस्तेमाल दूसरी लड़कियों से मिलने के लिए कर रहा था, जबकि दोनों ही उस ब्रांड के चेहरे थे। अनुषा ने कहा था कि उन्हें बाद में पता चला कि करन मुंबई की कई लड़कियों के साथ संबंध में थे। उस समय अनुषा के बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा थे, जो सीधे तौर पर उनपर निशाना था।

करण कुंद्रा का जवाब
करण ने इस पूरे विवाद पर एक लंबा पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह सब उनकी आत्मा को तोड़ने वाला और आत्मविश्वास को कमजोर करने वाला है। उन्होंने उन लोगों पर सवाल उठाए जो ऐसे आरोप लगाते हैं और बड़े बॉलीवुड परिवारों से जुड़े होते हैं। हालांकि बाद में करन ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया।
करण और तेजस्वी की रिलेशनशिप
करण और तेजस्वी की मुलाकात बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी। दोनों ने शो के दौरान एक-दूसरे को पसंद किया और तभी से उनकी जोड़ी चर्चा में है। दोनों एक साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं।
वहीं करण और अनुषा दांडेकर 3 साल से ज़्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे थे, और साथ में 2016 से 2019 तक रियलिटी शो MTV Love School होस्ट भी किया था। 2020 में उनका ब्रेकअप हुआ था।
