गूगल सर्च 2016: सलमान को पछाड़ आगे निकले सुशांत

X
By - haribhoomi.com |15 Dec 2016 6:30 PM
अभिनेत्री दिशा पटनानी के बाद एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, पूजा हेगड़े और मंदाना करीमी को भी लोगों ने सर्च किया है।
मुंबई. बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सलमान को पीछे छोड़ दिया है। गूगल पर 2016 में सबसे ज्यादा फिल्म 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' और अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' को सबसे ज्याद सर्च किया गया है।
गूगल इंडिया ने साल 2016 में भारतीयों की गूगल पर सबसे अधिक बार सर्च किए गए महत्वपूर्ण फिल्में और हस्तियों के नामों की सूची जारी की। यदि बॉलीवुड हस्तियों की बात करें तो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री दिशा पटनानी गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे गए हैं।
सुशांत के बाद सबसे अधिक सर्च बॉलीवुड अभिनेताओं की बात करें तो कबीर बेदी, हर्षवर्धन कपूर, पुलकित सम्राट और सलमान खान हैं। अभिनेत्री दिशा पटनानी के बाद एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, पूजा हेगड़े और मंदाना करीमी को भी लोगों ने सर्च किया है।
इन दोनों फिल्मों के बाद सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबाली’, शाहिद कपूर की ‘उड़ता पंजाब’, अक्षय कुमार की ‘एयरलिफ्ट’ और रणबीर कपूर व अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को भी सर्च किया गया है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS