Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari teaser: रॉम-कॉम अवतार में लौटे वरुण धवन, जान्हवी के साथ दिखी मजेदार केमेस्ट्री

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीज़र रिलीज
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari teaser Out: करण जौहर अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' लेकर आए हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इस फिल्म में रोमांटिक और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। जान्हवी-वरुण के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म का निर्देशन और लेखन शशांक खेतान ने किया है, जो पहले हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्मों में भी वरुण के साथ काम कर चुके हैं।
टीज़र में क्या है खास?
52 सेकंड के इस टीज़र की शुरुआत होती है वरुण धवन के बाहुबली जैसे लुक से। वरुण खुद को 'बाहुबली नहीं, संस्कारी सनी' बताते हैं। इसके बाद टीजर में बाकी किरदारों की झलक मिलती है- जान्हवी साड़ी में, सान्या डांस फ्लोर पर और रोहित सराफ कभी खुशी कभी गम स्टाइल में हेलिकॉप्टर से एंट्री करते नजर आते हैं।
टीजर का सबसे मजेदार हिस्सा आखिरी में आता है, जब जान्हवी वरुण को समझाने की कोशिश कर रही होती हैं कि उन्हें पता है कि नाइटक्लब क्या होता है। वरुण मजाक में जवाब देते हैं कि वो शायद जागरण को नाइटक्लब समझ रही हैं। ये नोंक-झोंक फैंस को खूब पसंद आ रही है। टीजर में सोनू निगम का सुपरहिट गाना 'बिजुरिया-बिजुरिया' सुनने को मिलेगा जो फिल्म में चार चांद लगा रहा है।
फैंस के रिएक्शन
टीजर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। वरुण को रोमांटिक-कॉमिक अंदाज़ में देखकर फैंस ने कहा कि वह अपने 'प्राइम मोड' में लौट आए हैं। एक यूज़र ने लिखा, “वरुण को इतने समय बाद ऐसी रॉम-कॉम में देखकर मज़ा आ गया। वहीं किसी ने सोनू निगम के आइकॉनिक गाने के रीमेक की जमकर तारीफ की।
फिल्म के बारे में
फिल्म का निर्माण करण जौहर, अपूर्वा मेहता, आदार पूनावाला और शशांक खेतान मिलकर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत कर रहे हैं। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को ‘दुल्हनिया’ सीरीज़ की अगली कड़ी माना जा रहा है, हालांकि यह एक स्पिरिचुअल सक्सेसर है, और पिछली फिल्मों का सीक्वल नहीं है। फिल्म में मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
