Sunjay Kapur: प्रॉपर्टी विवाद के बीच संजय कपूर की बहन ने करिश्मा कपूर को लेकर दिया बड़ा बयान

संजय कपूर की बहन ने करिश्मा कपूर को लेकर दिया बड़ा बयान, प्रॉपर्टी विवाद के बीच जानें क्या कहा
X

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून 2025 को निधन हुआ था।

संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति पर पारिवारिक विवाद गहरा गया है। इसी बीच संजय की बहन ने अपनी पूर्व भाभी करिश्मा कपूर के बारे में कुछ बातें कहीं।

Sunjay Kapur-Karisma Kapoor: 12 जून 2025 को उद्योगपति संजय कपूर का अचानक निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद से ही उनकी 30,000 करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद गहराता जा रहा है। इस उत्तराधिकार विवाद में उनकी मां रानी कपूर, मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव और पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर का नाम भी आ चुका है। इसी बीच संजय की बहन मंधिरा कपूर ने करिश्मा कपूर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

एक्स भाभी करिश्मा के बारे में बोलीं मंधिरा कपूर
एनडीटीवी से बातचीत में मंधिरा ने कहा- "करिश्मा बहुत अच्छी मां हैं। उन्होंने परिवार को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई है। बच्चों और परिवार के बीच अच्छे रिश्ते बनाए रखना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने यह काम बहुत अच्छे से किया है। मैं इसके लिए उनकी तारीफ करती हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि उनकी करिश्मा से लगातार बात होती रहती है। मंधिरा ने कहा- “हां, बिल्कुल। मेरा मानना है कि वह प्रिया (संजय की पत्नी) से भी संपर्क में रहती होंगी। हमारे बीच हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैं। बच्चे भी मां (रानी कपूर) से मिलने आते हैं। यह किसी तरह का पारिवारिक झगड़ा नहीं होना चाहिए।”


करिश्मा और संजय की शादी

करिश्मा कपूर ने 2003 में सुंजय कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान। 2016 में उनका तलाक आधिकारिक रूप से तलाक हुआ था। इसके बाद 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की।

संजय कपूर का निधन
संजय कपूर का 12 जून 2025 को लंदन में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके दोस्त सुहेल सेठ ने बताया था कि खेल के दौरान मधुमक्खी निगल लेने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया। कंपनी सोना कॉमस्टार ने भी बयान जारी कर हार्ट अटैक को ही मौत का कारण बताया था।

30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी पर विवाद
उनकी मौत के बाद उनकी मां रानी कपूर ने कंपनी से जुड़े फैसलों और संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि उन्हें शोक की घड़ी में दस्तावेज़ों पर जबरन साइन करवाए गए और उन्हें कंपनी के मामलों से दूर कर दिया गया। हालांकि सोना कॉमस्टार ने उनके आरोपों को “बुनियादहीन और कानूनी रूप से गलत” बताते हुए खारिज कर दिया और प्रिया सचदेव कपूर को बोर्ड में नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया।

रानी कपूर का यह भी कहना है कि उनके दिवंगत पति सुरिंदर कपूर की 2015 की वसीयत के मुताबिक वह उनकी संपत्ति की अकेली उत्तराधिकारी हैं, जिससे वह सोना ग्रुप की बहुलांश शेयरधारक बनती हैं। हालांकि इस दावे पर अभी विवाद जारी है और प्रिया सचदेव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story