Kangana: करिश्मा के Ex पति संजय कपूर की अचानक मौत से कंगना रनौत हैरान, 2025 की घटनाओं से हुईं चिंतित

Kangana Ranaut reacts on Karisma Kapoor Ex-Husband Sunjay Kapur Death
X

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया।

बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की लंदन में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस घटना पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है।

Kangana Ranaut on Sunjay Kapur Death: उद्योगपति और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के असामयिक निधन की खबर से बॉलीवुड और कॉर्पोरेट जगत में शोक की लहर है। 53 वर्षीय संजय कपूर की लंदन में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अब अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'अविश्वसनीयट और '2025 की सबसे अजीब घटनाओं में से एक' बताया है।

कंगना ने जताया दुख
कंगना ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- "एक और अविश्वसनीय घटना में, संजय कपूर (करिश्मा कपूर के पूर्व पति) पोलो ग्राउंड पर थे, जब एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और उनके विंडपाइप (श्वांसनली) को ब्लॉक कर दिया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी, उन्होंने मैच रोकने को कहा लेकिन कुछ ही पलों में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई। बहुत दुखद खबर है।"


कंगना ने आगे लिखा, "मैं 2025 में हो रही इन अजीब घटनाओं से स्तब्ध हूं। सभी सुरक्षित रहें और भगवान से प्रार्थना करते रहें।"

संजय कपूर की अचानक मृत्यु
Sona Comstar के चेयरमैन संजय कपूर यूके में एक पोलो टूर्नामेंट के लिए गए हुए थे। उनके निधन की पुष्टि बिजनेस एक्सपर्ट सुहेल सेठ ने X पर दी। संजय की मृत्यु के पीछे मधुमक्खी के डंक से हुई सांस की रुकावट को संभावित कारण बताया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें हार्ट अटैक आया। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

करिश्मा कपूर से शादी फिर तलाक
संजय कपूर ने साल 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं — समीरा (19) और कियान (13)। 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story