बेटे अहान को वर्दी में देख भावुक हुए सुनील शेट्टी: 'बॉर्डर 2' की रिलीज पर अपनी फिल्म की यादें कीं ताजा; Video

बॉर्डर 2 की रिलीज़ पर सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी के नाम लिखा भावुक संदेश
X

फिल्म 'बॉर्डर' से सुनील शेट्टी, और 'बॉर्डर 2' से अहान शेट्टी की झलक

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी के नाम एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने यूनिफॉर्म, बलिदान और देशभक्ति से जुड़ी अपनी यादों और भावनाओं को शब्दों में पिरोया।

Suniel Shetty: अभिनेता अहान शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ शुक्रवार (23 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। इस खास मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने बेटे के लिए एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। सुनील शेट्टी 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का अहम हिस्सा रहे थे, जिसे याद कर उन्होंने अहान को बॉर्डर 2 के लिए अपने गहरे जुड़ाव को उजागर किया।

इंस्टाग्राम पर साझा की यादों की झलक

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो पोस्ट किया, जिसमें 1997 की बॉर्डर के कुछ दृश्य और बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी की झलक दिखाई गई।

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- "माय डीयर, आज मुझे तुम्हें बताना चाहता हूं कि मेरे लिए बॉर्डर सिर्फ एक फिल्म नहीं थी जिसमें मैंने अभिनय किया था। यह एक ज़िम्मेदारी बन गई जिसे मैंने कैमरे बंद होने के बाद भी लंबे समय तक निभाया। वर्षों बाद, तुम्हें वर्दी पहने देखना इस बात को पूरी तरह से साकार कर देता है - सिर्फ पुरानी यादों के रूप में नहीं, बल्कि एक स्मरण के रूप में। अनुशासन का। बलिदान का। मौन का। साहस का।"

उन्होंने आगे लिखा- "यह फिल्म गौरव या युद्ध के बारे में नहीं है। यह हमें याद दिलाती है कि शांति क्यों ज़रूरी है। सीमा वह जगह नहीं है जहां देश खत्म होता है - बल्कि वह जगह है जहां साहस शुरू होता है, और कुछ कहानियां पर्दे पर नहीं रहतीं - वे राष्ट्र के दिल में बस जाती हैं। हम कभी न भूलें कि वह वर्दी असल में किस चीज़ का प्रतीक है। जय हिंद। जय भारत।"

‘बॉर्डर 2’ की स्टारकास्ट

बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अनन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि जे.पी. दत्ता द्वारा निर्देशित बॉर्डर साल 1997 में रिलीज़ हुई थी और भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार वॉर फिल्मों में शुमार है। फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना समेत कई दिग्गज कलाकार नजर आए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story