Sridevi Birthday: श्रीदेवी को याद कर बोनी कपूर बोले- 'तुम 62 की नहीं 26 की हो', शेयर की तस्वीरें

अभिनेत्री श्रीदेवी की 62वीं बर्थ एनिवर्सरी पर बोनी कपूर ने शेयर की तस्वीरें।
X

अभिनेत्री श्रीदेवी की 62वीं बर्थ एनिवर्सरी पर बोनी कपूर ने शेयर की तस्वीरें।

अभिनेत्री श्रीदेवी की 62वीं जयंती पर बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। नोट में उन्होंने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की कई तस्वीरें शेयर कीं।

Sridevi Birthday: भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। 13 अगस्त को श्रीदेवी की 62वीं बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस और उनके करीबी उन्हें याद कर रहे हैं। 2018 में उनके निधन के बाद भी उनकी यादें और फिल्में दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। इस खास दिन पर श्रीदेवी के पति और फिल्ममेकर बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

बोनी कपूर ने श्रीदेवी को किया याद

बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से श्रीदेवी की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "यस्स्स… तुम आज 62 की नहीं, 26 की हो हैप्पी बर्थडे, हम अब भी तुम्हारे हर जन्मदिन को जी रहे हैं।"

इसके अलावा उन्होंने 35 साल पुरानी एक और तस्वीर शेयर की जिसमें बोनी कपूर और श्रीदेवी किसी इवेंट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 1990 में चेन्नई में उनकी जन्मदिन पार्टी में मैंने उन्हें 26वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जबकि वो उनका 27वां जन्मदिन था... ताकि उन्हें एहसास हो कि वह जवान हो गई हैं और यह एक तारीफ थी, कि हर गुजरते दिन के साथ वह जवान होती जा रही है, लेकिन उसने महसूस किया कि मैं उन्हें चिढ़ा रहा था।"

सोशल मीडिया पर बोनी कपूर के पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग कमेंट्स में श्रीदेवी के प्रति अपने प्यार और सम्मान को जाहिर कर रहे हैं।

श्रीदेवी की यादें और विरासत

श्रीदेवी ने हिंदी, तमिल और तेलुगु सिनेमा में एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दीं। सदमा, मिस्टर इंडिया, चालबाज, लम्हें, चांदनी जैसी फिल्मों से उन्हें अपार सफलता मिली। अपनी अदाकारी, चार्म और वर्सेटाइल एक्टिंग के दम पर उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ‘पहली फीमेल सुपरस्टार’ का दर्जा हासिल किया। 24 फरवरी 2018 को दुबई में उनका निधन हो गया था। उनकी लाश होटल के बाथरूम टब में पाई गई थी।

श्रीदेवी ने 1996 में बोनी कपूर से शादी की। इस शादी से उनकी दो बेटिया- जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं। दोनों ही अब फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story