Sonam Kapoor Diwali Look: सोनम कपूर ने पहनी नए स्टाइल की साड़ी, दिवाली पर कर सकती हैं ट्राई

एक्ट्रेस सोनम कपूर का दिवाली लुक
X

एक्ट्रेस सोनम कपूर का साड़ी लुक (Image: sonamkapoor)

Sonam Kapoor Diwali Look: एक्ट्रेस सोनम कपूर के दिवाली लुक ने सबका दिल जीत लिया। नए स्टाइल की साड़ी में लगीं काफी खूबसूरत।

Sonam Kapoor: हर त्योहार अपने साथ चमक, उमंग और सजने-संवरने का मौका लेकर आता है। लेकिन जब बात बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन सोनम कपूर की हो, तो हर लुक एक फैशन स्टेटमेंट बन जाता है। सोनम कपूर न केवल अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपने बेबाक और अनोखे फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं।

बता दें, इस दिवाली उन्होंने पारंपरिक परिधान को भी इतनी खूबसूरती से पहना कि, सबका दिल जीत लिया। उनका यह लुक भारतीय परंपरा, रंगों और आत्मविश्वास का संगम था। एक ऐसा रूप जो हर आधुनिक भारतीय महिला को प्रेरित करता है कि वह जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अपने स्टाइल से समझौता न करना सिखाता है।

साड़ी में रंगों का संगम

यह रंगों का अनोखा संगम था। जिसमें पीले और नीले का मेल नजर आ रहा था। दोनों रंगों ने मिलकर एक खूबसूरत लुक बना दिया था। सोनम का यह प्रयोग इस बात को बताता है कि, अगर आत्मविश्वास हो, तो किसी भी परिधान को नया बनाया जा सकता है।

गहनों से बढ़ी शाही झलक

सोनम कपूर का हर लुक उनकी बारीकी से चुनी हुई ज्वेलरी के बिना अधूरा होता है। इस बार भी उन्होंने अपने दिवाली लुक को भव्य बनाने के लिए भारी गहनों का सहारा लिया। उन्होंने बड़ी सी माला और पक्षी वाले आकार के झुमके पहने थे। ये गहने न केवल पारंपरिक थे, बल्कि उनमें एक कलात्मकता भी झलक रही थी। उनके ये गहने साड़ी की शोभा को बढ़ा रहे थे, साथ ही पूरे लुक में एक सुंदर बना रहे थे।

सादगी में छिपा आकर्षण

जहां उनका पहनावा रंगों और बनावट से भरा हुआ था, वहीं सोनम ने अपने मेकअप को बेहद हल्का और प्राकृतिक रखा। काजल, गुलाबी होंठ और खूबसूरत हेयरस्टाइल ने उनके चेहरे को एक कोमल और संतुलित रूप दिया।

आप पर ये साड़ी लग सकती है खूबसूरत

  • अगर आप भी अपने पारंपरिक परिधान में कुछ नया आजमाना चाहती हैं, तो सोनम कपूर का यह लुक आपके लिए प्रेरणा हो सकता है।
  • अपनी साड़ी को एक नए ढंग से पहनें। पारंपरिक ब्लाउज़ की जगह रेशमी शर्ट या अलग रंग के कपड़े के साथ प्रयोग करें।
  • एक या दो भारी गहने पहनें जो पूरे लुक को संतुलित रखें और आपको आत्मविश्वास दें।
  • मेकअप और हेयरस्टाइल को हल्का रखें ताकि कपड़ों की सुंदरता उभरकर सामने आए।

परंपरा को नया रूप देना

सोनम कपूर का यह दिवाली लुक सिर्फ एक फैशन स्टाइल नहीं था, बल्कि यह एक विचार था कि परंपरा को दोहराने की नहीं, बल्कि नए रूप में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने यह दिखाया कि भारतीय परिधान कभी पुराने नहीं होते, बस उन्हें देखने का नजरिया आधुनिक होना चाहिए। उनका यह लुक यह सिखाता है कि साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की पहचान है। और अगर उसमें आत्मविश्वास और सृजनशीलता का तड़का हो, तो वही साड़ी आधुनिकता की मिसाल बन जाती है।

एक्ट्रेस सोनम कपूर का यह दिवाली लुक फैशन प्रेमियों के लिए एक संदेश है। ये बताता है कि, परंपरा कभी सीमाएं नहीं बनाती, बल्कि उन्हें तोड़ने का साहस देती है। उनकी पीली रेशमी साड़ी और नीली शर्ट का यह संयोजन इस बात का प्रतीक है कि स्टाइल वही नहीं जो सभी अपनाएं, बल्कि वह है जो खुद की पहचान बनाए। अगर आप इस त्योहार पर कुछ नया और यादगार पहनना चाहती हैं, तो सोनम कपूर की तरह इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story