Sonam Kapoor: सोनम कपूर का पारंपरिक मल्टीकलर सूट, फेस्टिव लुक के लिए है परफेक्ट

सोनम कपूर का पारंपरिक मल्टीकलर सूट, फेस्टिव लुक के लिए है परफेक्ट
X
Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पारंपरिक मल्टीकलर सूट से दिखाया सादगी और विरासत का अनोखा संगम, जहां फैशन में झलकी भारतीय कला और संस्कृति की खूबसूरती।

Sonam Kapoor: जब त्योहार का मौसम आता है तो हर कोई चमक-दमक और ग्लैमर में डूब जाता है। ज्यादातर लोग शिमर और चमचमाते लिबासों के बीच अपना स्टाइल खोजते हैं। लेकिन सोनम कपूर हमेशा इस भीड़ से अलग नजर आती हैं। उनका फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह परंपरा, शिल्पकला और भावनाओं की गहराई से जुड़ा होता है। इसलिए इस साल दिवाली के मौके पर सोनम ने फिर एक बार यह साबित कर दिया कि सादगी और संवेदनशीलता भी उतनी ही प्रभावशाली हो सकती है जितनी भव्यता।

बता दें, सोनम कपूर की स्टाइलिंग हमेशा उनकी बहन रिया कपूर करती हैं और इस बार भी उन्होंने फैशन को एक भावनात्मक कहानी में पिरो दिया। हर चीज को इतिहास की तरह दिखाने की कोशिश की है। दरअसल भारत के अलग-अलग कोनों की परंपराओं को जोड़ने वाला एक कलात्मक संगम था। इसमें संस्कृति, विरासत और आधुनिकता का सुंदर तालमेल देखने को मिला।

पुराने कपड़ों से बुनी नई कहानी

सोनम ने जिस कुर्ते को चुना, वह अपने आप में एक कहानी कहता है। यह ढीले और आरामदायक सिलुएट में बना था, जिसमें बड़ी गुब्बारे जैसी आस्तीनें इसे विशिष्ट लुक दे रही थीं। कुर्ते के हर हिस्से को पुराने वस्त्रों के टुकड़ों से जोड़ा गया था। ऐसे टुकड़े जो कभी देश के अलग-अलग हिस्सों की विरासत का हिस्सा रहे थे। हर रंग, हर धागा अपनी एक अलग दास्तान कह रहा था। यह सिर्फ एक फैशन प्रयोग नहीं था, बल्कि “पुराने में नया ढूंढने” की कला का खूबसूरत उदाहरण था।

कई रंगों में छिपी सुंदरता

हर रंग, हर बनावट एक-दूसरे से इतनी खूबसूरती से मेल खा रहे थे कि लुक एकदम संतुलित दिखाई दे रहा था। इसके साथ सोनम ने हल्के रंग का दुपट्टा लिया था, जो उनपर काफी सुंदर लग रहा था।

आभूषणों में झलकी खूबसूरती

सोनम ने अपने गहनों और एक्सेसरीज को भी सोच-समझकर चुना था। जिसमें उनके झुमके बेहतरीन लग रहे थे। पैचवर्क बैग कुर्ते की कढ़ाई से मेल खा रहा था। पैरों में उन्होंने साधारण जूते पहने थे, जो उनके पूरे लुक को आधुनिक बना रहा था।

भारतीय वस्त्र सिर्फ सजावट नहीं

सोनम कपूर का यह दिवाली लुक सिर्फ एक परिधान नहीं था, बल्कि एक दर्शन था। उन्होंने एक बार फिर यह दिखाया कि भारतीय वस्त्र सिर्फ सजावट नहीं हैं, बल्कि उनमें कहानियां, यादें और पहचान छिपी होती हैं। आज की दुनिया में जहां लोग सिर्फ नए पन के पीछे भाग रहे हैं। ऐसे में सोनम ने पारंपरिक लुक को चुना है।

उनका यह लुक हमें याद दिलाता है कि फैशन का असली अर्थ केवल दिखावे में नहीं, बल्कि भावनाओं, विरासत और आत्मीयता में छिपा होता है। सोनम कपूर ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि जब फैशन आत्मा से जुड़ता है, तो वह सिर्फ पहनावा नहीं रहता, वह एक कहानी बन जाता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story