दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम कपूर!: बेबी बंप की तस्वीरों साथ अनाउंस की प्रेग्नेंसी; 2026 में जन्म लेगा बच्चा

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट किया। (Photo- Instagram)
Sonam Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और स्टाइल आइकन सोनम कपूर आहूजा ने आखिरकार वह खुशखबरी दे दी है जिसका फैंस लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। सोनम ने अपने दूसरे बच्चे की प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं, जिसपर अब खुद सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने महुर लगाते हुए फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है।
सोनम कपूर ने किया दूसरी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट
सोनम ने शनिवार (20 नवंबर) को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह विंटेज हॉट पिंक ब्लेज़र और मैचिंग स्कर्ट में नज़र आ रही हैं। यह लुक प्रिंसेस डायना से इंस्पायर्ड माना जा रहा है। इन तस्वीरों में सोनम अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए दिखाई दीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा “MOTHER”।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने बताया कि बच्चा “स्प्रिंग 2026” में आने वाला है। यानी सोनम कपूर अपने दूसरे बच्चे का स्वागत 2026 की वसंत ऋतु में करेंगी। सोनम की पोस्ट पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हुए उनके पति, आनंद आहूजा ने लिखा- “बेबी मां… और चिक मम्मा भी!” और इसके बाद एक और कमेंट किया- “डबल ट्रबल”

पोस्ट सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों और फैंस ने उन्हें प्यार और शुभकामनाएं दीं। नई मां बनी परिणीति चोपड़ा ने लिखा- “बधाई हो मम्मासिटा”, वहीं करीना कपूर खान ने कमेंट किया- “सोना और अंगद”। उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा, पत्रलेखा, शनाया कपूर समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी।
फिल्मों से ब्रेक पर हैं सोनम कपूर
सोनम कपूर आखिरी बार 2023 की फिल्म ‘ब्लाइंड’ में दिखाई दी थीं। अपने पहले बच्चे वायु के जन्म के बाद से उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया है, लेकिन वे सार्वजनिक इवेंट्स, इंडस्ट्री दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर और परिवार के साथ समय बिताते हुए स्पॉट की जाती रही हैं।

सोनम ने 2018 में आनंद आहूजा से एक निजी पंजाबी विवाह समारोह में शादी की थी। शादी के बाद से यह जोड़ा अपना अधिकतर समय यूके में बिताता है, जबकि दिल्ली और मुंबई के बीच आवाजाही करता रहता है।
सोनम कपूर की फिल्में
सोनम कपूर ने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली-6, आइशा, रांझणा, खूबसूरत, डॉली की डोली और वीरे दी वेडिंग जैसी कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया।
