सोनम कपूर के 40वें बर्थडे बैश में सेलेब्स की धूम: सैफ-करीना लगे खूबसूरत, जान्हवी-खुशी का ग्लैम अवतार; Video

Sonam Kapoor 39th birthday bash: Kareena Kapoor, Saif Ali Khan, Janhvi Kapoor attends
X

सोनम कपूर 9 जून 2025 को 40 साल की हो गईं

सोनम कपूर ने 9 जून को अपने करीबी दोस्तों के बीच मुंबई में अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके सेलेब्रिटी फ्रेंड्स भी अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।

Sonam Kapoor 39th Birthday: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और फैशन आइकन सोनम कपूर ने 9 जून को अपना 40वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। जन्मदिन से पहले 8 जून की रात, मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। पार्टी में सितारों की चकाचौंध और उनका स्टाइलिश अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा था।

सोनम कपूर का फैशन अवतार
पार्टी की मेजबान सोनम कपूर ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया जिसके साथ चंकी एक्सेसरीज पहनीं। पति आनंद आहूजा भी पार्टी में उनके साथ मौजूद थे।

पार्टी में पहुंचे बड़े सितारे
इस खास मौके पर कपूर खानदान और फिल्मी जगत की कई हस्तियां सोनम के साथ जश्न मनाने पहुंचीं। करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा कपूर के साथ पार्टी में पहुंचीं। करीना पीले रंग की शानदार ड्रेस में नजर आईं, जबकि सैफ ने अपना क्लासिक व्हाइट लुक चुना। करिश्मा काले रंग की ड्रेस और लाल लिपस्टिक में बेहद ग्लैमरस लगीं।

जान्हवी कपूर भी पार्टी में ग्लैम लुक में पहुंचीं। उन्होंने नीले रंग की फिगर-हगिंग ड्रेस पहन रखी थी, जो काफी एलीगेंट लग रही थी।


खुशी कपूर ने मोनोक्रोम स्टाइल में बॉडी हगिंग ड्रेस और क्लासी हैंडबैग के साथ अपनी एंट्री ली। भूमी पेडनेकर, मसाबा गुप्ता, अर्जुन कपूर, वेदांग रैना, हर्षवर्धन कपूर, महीप कपूर, और अक्षय मारवाह समेत कई सितारे पार्टी में पहुंचे।

सोनम कपूर का फिल्मों में कमबैक
सोनम कपूर ने 2007 में सांवरिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। दिल्ली 6, आई हेट लव स्टोरीज और आयशा जैसी फिल्मों के बाद उन्होंने शादी कर ली और मातृत्व के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। उनकी आखिरी फिल्म ब्लाइंड साल 2023 में आई थी। हालांकि, उनकी बहन और फिल्म निर्माता रिया कपूर ने संकेत दिए हैं कि सोनम जल्द ही 'वीरे दी वेडिंग 2' में वापसी कर सकती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story