Shahrukh Khan: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए शाहरुख खान, भेजा ये खास संदेश

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए शाहरुख खान, भेजा खास संदेश
X

शाहरुख खान (photo-Instagram)

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से तबाही मच गई है। इसी बीच बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने पंजाब का हौसला बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक खास संदेश दिया है।

Shahrukh Khan: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से गांव, कस्बों और शहरों में तबाही मच गई है। अब तक 12 जिलों में 29 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, तो वहीं कई लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे कठिन समय में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बाढ़ पीड़ितों का हौसला बढ़ाने के लिए एक खास मैसेज भेजा है।

शाहरुख खान ने जताई चिंता

शाहरुख ने अपने x हैंडल पर लिखा- “मेरा दिल पंजाब के उन सभी लोगों के साथ है जो इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मैं प्रार्थनाएं और शक्ति भेज रहा हूं। पंजाब की आत्मा कभी नहीं टूटेगी। भगवान सभी को आशीर्वाद दें।”

उनका यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस मानवीय भाव के लिए उनके साथ खड़े हैं।

मदद के लिए आगे आए सेलेब्स

पंजाब में बाढ़ के हालातों को देखते हुए बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मदद के लिए आगे आए हैं। संजय दत्त, सनी देओल, शिल्पा शेट्टी, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए समर्थन जताया है।

तो वहीं दिलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क, करण औजला और सोनू सूद जैसे सितारों ने आर्थिक व जमीनी स्तर पर मदद की पहल की है।

पंजाब बाढ़ से 2.56 लाख लोग प्रभावित

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब इस वक्त पिछले 40 वर्षों की सबसे भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है। 12 जिलों में अब तक 29 मौतें दर्ज हुई हैं। पठानकोट, होशियारपुर, अमृतसर, लुधियाना, मानसा, रूपनगर और बरनाला में कई लोगों की मौतें हुई हैं।

सरकार के अनुसार, 1 अगस्त से 1 सितंबर तक बाढ़ से 2.56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से अकेले गुरदासपुर में 1.45 लाख लोग और 321 गांव बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story