पद्मावती में शाहिद के लुक का खुलासा, गाल पर है कटे का निशान

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' इस समय सुर्खियों में है। हाल में फिल्म में दीपिका पादुकोण का लुक जारी किया गया है। अब फिल्म के दूसरे किरादार यानी शाहिद कपूर का पद्मावती अवतार रिलीज हो गया है।
फिल्म में महारानी पद्मावती के अवतार में दीपिका कैसी दिखेंगी ये तो पता चल ही गया है। अब शाहिद कपूर का फिल्म में कैसा अंदाज होगा ये भी दिख गया है। फिल्म में शाहिद महारावल रतन सिंह बनेंगे।
यह भी पढ़ें- क्यों विवादों में रही हैं 'रानी पद्मावती', इतनी भव्य होगी संजय लीला भंसाली की ये फिल्म
25 सितंबर की सुबह खुद शाहिद ने फिल्म में अपने लुक की तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की हैं।
फिल्म में शाहिद चित्तोड़ के महाराजा और महारानी पद्मावती के पति महारावल रतन सिंह के किरदार में दिखेंगे। फिल्म के दोनों पोस्टर में शाहिद शाही लुक में दिखाई दे रहे हैं।
महारावल रतन सिंह. साहस, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक. #Padmavati @FilmPadmavati #MahaRawalRatanSingh pic.twitter.com/Gn3XUHuN11
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) September 25, 2017
मूंछें, दाढ़ी से लेकर हेयरस्टाइल तक उनपर जच रहा है। एक पोस्टर में वह राजा के लिबास में दिख रहे हैं तो दूसरे में तलवार थामे योद्धा के... इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा- महारावल रतन सिंह. साहस, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक।
#MaharawalRatanSingh #Padmavati @FilmPadmavati pic.twitter.com/1FZv58z8IP
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) September 25, 2017
शाहिद और दीपिका के बाद अब पद्मावती में रणवीर सिंह के लुक को रिलीज किए जाने का इंतजार है। रणवीर फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में दिखेंगे। इसके साथ दीपिका का भवय लुक भी दर्शकों को काफी पसंद आया है।
यह भी पढ़ें- पद्मावती का फर्स्ट लुक रिलीज, दीपिका ने ट्विटर पर लिखा ये संदेश
दर्शकों को संजय लीला भंसाली की फिल्मों का हमेशा इंतजार होता है। इस साल रिलीज हो रही पद्मावती से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS