'इसके जैसी काली...': The 50 में सपना चौधरी ने नाइजीरियन रैपर की सूरत पर किया नस्लीय कमेंट, भड़क उठे लोग

शो द 50 में सपना चौधरी पर नस्लीय कमेंट करने का आरोप लगा है।
X

शो 'द 50' में सपना चौधरी पर नस्लीय कमेंट करने का आरोप लगा है।

रियलिटी शो ‘द 50’ में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। नाइजीरियन रैपर यंग सैमी को लेकर सपना ने नस्लीय टिप्पणी की जिसपर कई लोग भड़क गए।

Sapna Choudhary The 50: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी परफॉर्मेंस नहीं बल्कि एक विवादित बयान है। इन दिनों सपना रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आ रही हैं। इस दौरान एक हालिया एपिसोड में सपना पर नाइजीरियन रैपर यंग सैमी को लेकर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगा है, जिसे लेकर दर्शकों में नाराज़गी देखी जा रही है।

सपना चौधरी का विवादित कमेंट

हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड का बताया जा रहा है। शो के दौरान अभिनेता करण पटेल टास्क के बाद अपने को-कंटेस्टेंट शिव ठाकरे, कृष्णा श्रॉफ, डिनो जेम्स और रिद्धि डोगरा से बातें करते देखे गए। इस दौरान उन्होंने सपना चौधरी का विवादित बयान दोहराते हुए बताया- "जब सपना धूप में खड़ी होकर अन्य कंटेस्टेंट्स से बातचीत कर रही थीं, तभी उन्होंने कहा, “मैं इसकी तरह धूप में काली तो नहीं हो जाऊंगी ना?”। इसके कुछ ही पलों बाद उन्होंने यंग सैमी को आवाज़ दी और उनकी ओर इशारा करते हुए वही बात दोहराई। वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स ने इसपर हैरीन जताई।

इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने इसे आपत्तिजनक और नस्लीय करार दिया। बाद में यह टिप्पणी यंग सैमी तक भी पहुंची, जिस पर उन्होंने शालीन प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर कोई बात कहनी ही थी, तो उसे ज्यादा सम्मानजनक और सही शब्दों में कहा जा सकता था।

कौन हैं यंग सैमी?

यंग सैमी, जो ‘रात खत्म’, ‘जी क्लास’ और ‘मिस्टर रैम्बो’ जैसे लोकप्रिय हिंदी रैप गानों के लिए जाने जाते हैं, इस समय ‘द 50’ के चर्चित प्रतियोगियों में से एक हैं। उनकी अलग पहचान और मजबूत फैन फॉलोइंग शो में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

गौरतलब है कि ‘द 50’ एक रियलिटी शो है, जिसमें अलग-अलग बैकग्राउंड से आए 50 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। शो में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक मजबूती की भी परीक्षा ली जाती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story