Gia Manek Wedding: 'गोपी बहू' ने गुपचुप रचाई शादी, बॉयफ्रेंड वरुण की दुल्हन बनीं जिया मानेक

साथ निभाना साथिया फेम जिया मानेक ने वरुण जैन से की शादी, बोलीं - दो दोस्त थे, आज पति-पत्नी हैं
X

जिया मानेक और वरुण जैन अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं।

टीवी का पॉपुलर सीरियल साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस जिया मानेक ने अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचा ली है। उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर कर खुशखबरी दी।

Gia Manek Wedding: टीवी का मशहूर धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जिया मानेक ने शादी रचा ली है। जिया ने एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण जैन संग सात फेरे लिए। 21 अगस्त को जिया ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

जिया मानेक ने शादी की तस्वीरें की शेयर
दोनों ने बेहद निजी समारोह में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। कपल ने सोशल मीडिया पर एक कंबाइंड पोस्ट में अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा 'अब हम पति-पत्नी बन गए हैं।' फोटो में जिया गोल्डन रंग की सिल्क कांजीवरम साड़ी में नजर आ रही हैं। गोल्डन ज्वेलरी और बालों में गजरा लगाए जिया का ब्राइडस लुक बेहद खूबसूरत लग रहै है।

कपल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- "ईश्वर और गुरुओं की कृपा से, अपनों के प्यार और आशीर्वाद के साथ हम हमेशा के लिए इस बंधन में बंध गए हैं- हाथों में हाथ, दिल से दिल तक। दो दोस्त थे, आज पति और पत्नी बन गए हैं। सभी के प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद। अब एक साथ हंसी, रोमांच, यादें और साथ का जीवन शुरू होता है- मिस्टर और मिसेज़ जिया और वरुण।"

फैंस और सेलेब्स कपल को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।

पारंपरिक रिवाजों से की शादी
जिया ने अपनी शादी में पारंपरिक साउथ इंंडियन ब्राइडल लुक अपनाया। वहीं वरुण पीले कुर्ते में जिया के लुक को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट करते दिखे। खबरों की मानें तो जिया और वरुण ने भूत शुद्धि विवाद प्रक्रिया से शादी की है। ये अनुष्ठान पांच तत्वों - पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के संगठन के साथ किया जाता है।


जिया और वरुण की मुलाकात
जिया मानेक को सबसे ज़्यादा पहचान साथ निभाना साथिया में ‘गोपी बहू’ की भूमिका से मिली थी। इसके अलावा वह टीवी सीरियल जैनी और जूजू' में भी नजर आईं। वहीं वरुण जैन भी पेशे से एक्टर हैं। दोनों ने 'तेरा मेरा साथ रहे' शो में काम किया था जहां से दोनों का प्यार शुरू हुआ।

कौन हैं वरुण जैन?
वरुण जैन ने अपने करियर की शुरुआत 2010 के सीरियल 'काली- एक अग्निपरीक्षा' से की थी। वह 'दीया और बाती हम' में मोहित राठी की भूमिका में नजर आए थे। साथ निभाना साथिया में वरुण, जिया के ऑन-स्क्रीन जीजा बने थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story