Rhea Chakraborty: 7 साल बाद फिल्मी दुनिया में रिया चक्रवर्ती का कमबैक; शेयर किया इमोशनल Video

रिया चक्रवर्ती (Photo- Instagram)
Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने एक्टिंग से ब्रेक लिया था। 7 साल के इस लंबे ब्रेक के बाद अब रिया फिर से एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। वह नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' में नजर आएंगी।
अपनी जिंदगी के नए चैप्टर के इस खास पड़ाव को लेकर एक्ट्रेस काफी इमोशनल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी।
रिया ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमबैक को लेकप एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में रिया अपने एक्टिंग करियर और मुश्किल वक्त के बारे में बात कर रही है।
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा - ‘सेट पर गए हुए मुझे 7 साल हो गए हैं, लेकिन मैं आज भी वही 17 साल की लड़की हूं जो एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी। मेरा एक हिस्सा आगे बढ़ गया, लेकिन एक हिस्सा वहीं रुककर इंतजार करता रहा। और अब मैं फिर से यहां हूं, अपनी जिंदगी के चैप्टर 2 में…
सुशांत की मौत के बाद रिया की नई शुरूआत
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी जांच में रिया का नाम काफी चर्चा में रहा। कई नेशनल एजेंसियों की जांच में उनके खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए। निगेटिव खबर और जांच का असर रिया के करियर पर हुआ। उनके सभी लाइन-अप प्रोजेक्टस भी उनसे छिन गए। हालाकि रिया पर लगे आरोप साबित नहीं सके और कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया।
'फैमिली बिजनेस' के बारे में
रिया चक्रवर्ती नेटफ्लिक्स की अपकमिंग वेव सीरीज “फैमिली बिजनेस” में नजर आएंगी। बीते मंगलवार को वे मुंबई में हुए ‘Next On Netflix’ इवेंट में शामिल हुई, जहां एक्ट्रेस ने अपनी कमबैक सीरीज ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज में रिया, अनिल कपूर और विजय वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
नेटफ्लिक्स की ये सीरीज एक फैमली ड्रामा है, जिसमें परिवारिक जटिलताए दिखाई गई है। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी 'फैमिली बिजनेस' में परिवारिक मतभेद के अलावा हाई-वोल्टेज कॉर्पोरेट ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
(तनिशा जैन)
