Priyanka Chopra: प्रियंका की मौजूदगी से महक उठी बुलगारी इन्फिनिटो प्रदर्शनी, देखें पूरा लुक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का खूबसूरत लुक
X

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का सफेद गाउन लुक (Image: priyankachopra)

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में होने बुल्गारी सर्पेंटी इन्फिनिटो प्रदर्शनी में जलवा बिखेरा, यहां फैशन, कला और सिनेमा एकसाथ देखने को मिली

Priyanka Chopra: मुंबई में एक ऐतिहासिक पल देखा गया, जब विश्वप्रसिद्ध अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी मौजूदगी से बुल्गारी सर्पेंटी इन्फिनिटो प्रदर्शनी (Bulgari Infinito Exhibition) का शुभारंभ किया। यह पहला अवसर था जब इटली का मशहूर आभूषण ब्रांड भारत में अपनी प्रदर्शनी लेकर आया और इस कार्यक्रम को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केन्द्र में किया गया था। इसी बीच ये शाम फैशन, कला और सिनेमा की दुनिया को एक साथ जोड़ रही थी।

दिल छू लेने वाला अंदाज

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर इस पल की झलकियां साझा कीं। उन्होंने नीता अंबानी, ईशा अंबानी और नीलम उपाध्याय के साथ तस्वीरें डालकर भावुक अंदाज में लिखा कि, “हमेशा खास होता है अपनी बुलगारी परिवार के साथ जश्न मनाना! धन्यवाद मुंबई, इन यादों के लिए।”उनकी इस सादगी और अपनापन से यह स्पष्ट कर दिया कि, चमकदार रोशनी और शोहरत के बीच भी वे लोगों से जुड़ी रहती हैं।

सफेद गाउन में लगीं खूबसूरत

इस शाम का सबसे चर्चित पहलू था प्रियंका का अंदाज, उन्होंने एक खूबसूरत सफेद गाउन पहना था। यह परिधान उनपर मानो चांदनी सा बिखर रहा था। इसके साथ ही उनके बालों को पीछे की तरफ बांधा हुआ था और गले में एक सुंदर नेकलेस पहनाया गया था।

बुलगारी का नजरिया भारत को समर्पण किया गया

बुलगारी के लोगों के साथ भी प्रियंका चोपड़ा नजर आईं है। इस पल को वे काफी सहजता के साथ निभाने की कोशिश कर रही हैं। साथ ही लोगों से गले मिलकर मुलाकात करती दिखाई दे रही हैं। शायद इसलिए बुलगारी की प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए उन्हें भारत बुलाया गया है। वहीं दूसरी तरफ इस आयोजन का असली सार सामने रख दिया कि, आभूषणों की चमक के बीच भारत की कला और संस्कृति का अभिनंदन भी किया गया है।


सितारों और कला का संगम

यह आयोजन एक ऐसा मोड़ बन गया, जहां सिनेमा की चकाचौंध, कला का वैभव और आभूषणों की भव्यता एक साथ देखने को मिली। यहां मौजूद हर व्यक्ति इस पल का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा था। मुंबई की ये रात न केवल फैशन की नई परिभाषा गढ़ रही थी, बल्कि यह भी जता रही थी कि भारत अब वैश्विक लक्जरी ब्रांडों के लिए सबसे अहम केंद्र बन चुका है।

चमक जो दिलों तक पहुंची

प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी ने इस प्रदर्शनी को यादगार बना दिया। उनका आत्मीय स्वभाव, उनका सजीला अंदाज और बुलगारी की शान ने मिलकर इस रात को इतिहास का हिस्सा बना दिया। मुंबई की इस जगमगाती शाम ने साबित कर दिया कि जब कला, सिनेमा और आभूषणों की चमक एक साथ मिलती है, तो नजारा किसी उत्सव से कम नहीं होता और इस उत्सव की सबसे उजली किरण थीं, प्रियंका चोपड़ा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story