Video Viral: खूबसूरत एंकर को देख पिघले पवन सिंह, स्टेज पर कर डाला शादी के लिए प्रपोज, बोले- 'चुन लीजिए, टिकाऊ हूं...'

खूबसूरत एंकर को देख पिघले पवन सिंह, स्टेज पर कर डाला शादी के लिए प्रपोज
X

स्टेज पर महिला एंकर के साथ पवन सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में स्टेज पर एक फीमेल एंकर को स्टेज पर प्रपोज किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वह मंच पर महिला से कहते हैं 'मुझे चुन लीजिए, टिकाऊं हूं'। इसपर नेटीजियंस के रिएक्शन सामने आए हैं।

Pawan Singh Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में पवन सिंह एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां स्टेज पर मौजूद खूबसूरत महिला एंकर को देख सिंगर पिघल गए और भरी सभा में उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर डाला। जबकि वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाहित हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पवन सिंह का मंच पर प्रपोज

वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह महिला होस्ट से पूछते हैं कि क्या वह शादीशुदा हैं। जब होस्ट कहती हैं कि नहीं, और अपने भविष्य के साथी में वह किस तरह की खूबियां चाहती हैं यह बताती हैं, तो पवन तुरंत जवाब देते हैं कि उन्हें किसी और की तलाश करने की जरूरत नहीं, क्योंकि वह खुद उनके सामने खड़े हैं।

पवन सिंह कहते हैं, "आप देख लीजिए, चुन लीजिए, क्या है, क्या नहीं। किस चीज की कमी है, वह बता दीजिए। सांवला हूं, काला हूं, सुंदर नहीं हूं… पर संस्कार हैं। टिकाऊ हूं। फैशन के जमाने में गारंटी नहीं होती, सिर्फ वारंटी होती है। पर इतना जरूर बोलूंगा, लड़का टिकाऊ है।"

इसके जवाब में होस्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा, "आजकल के लड़के तो आपको पता ही हैं, सुबह ‘हाय’ कहते हैं, शाम को ‘बाय’। लेकिन जमाना उल्टा हो गया है, शाम को ‘हाय’ करते हैं, सुबह ‘बाय’ कर देते हैं।"

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

40 वर्षीय पवन सिंह के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इसे मजाकिया और एंटरटेनिंग मान रहे हैं, जबकि कुछ ने इसे आपत्तिजनक बताया है।

बताते चलें, पवन सिंह अपनी शादी के चलते विवादों में रहे हैं। पहले से ही पवन सिंह दो शादी कर चुके हैं। हाल ही में उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका विवाद सामने आया था। इसी बीच उनका ये वीडियो हलचल मचा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले पर सिंगर की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story