Pankaj Dheer Death: नहीं रहे महाभारत के 'कर्ण', पंकज धीर का 68 की उम्र में कैंसर से निधन

महाभारत के कर्ण एक्टर पंकज धीर का 68 की उम्र में निधन हो गया।
X

'महाभारत' के कर्ण एक्टर पंकज धीर का 68 की उम्र में निधन हो गया।

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

Pankaj Dheer death: बीआर चोपड़ा की ऐतिहासिक टीवी सीरीज ‘महाभारत’ में कर्ण की यादगार भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया। उन्होंने बुधवार (15 अक्टूबर) को 68 की उम्र में आखिरी सांस ली। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे। कुछ महीने पहले उनकी बीमारी फिर से उभर आई थी। खबर है कि उन्होंने इलाज के दौरान एक बड़ी सर्जरी भी करवाई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई।

पंकज धीर अपने पीछे पत्नी अनिता धीर और बेटे निकेतन धीर को छोड़ गए, जो पेशे से एक्टर हैं।

CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने भी आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा- "बेहद दुख और गहरे शोक के साथ हम सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और CINTAA के पूर्व माननीय महासचिव पंकज धीर का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज (15 अक्टूबर) शाम 4:30 बजे पवन हंस के पास, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई में किया जाएगा।"

पंकज धीर की यादगार फिल्में

पंकज धीर ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। 'सनम बेवफा', 'बादशाह', 'अंदाज', 'जमीन', 'टार्जन द वंडर कार' जैसी फिल्मों में पंकज ने अमह भूमिकाएं निभाईं। फिल्मों के अलावा उन्हें कई टीवी सीरियल्स में भी देखा गया। उन्हें 1994 के मशहूर धारावाहिक 'चंद्रकांता' और बी आर चोपड़ा के हिट माइथेलॉजिकल ड्रामा सीरीज 'महाभारत' से बड़ी पहचान मिली। वह महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाक घर-घर में पहचाने जाने लगे थे।

इसके बाद उन्होंने 'ससुराल सिमर का', कानून, देवों के देव महादेव, काजा की आएगी बारात जैसे टीवी धारावाहिकों में भी देखा गया।

जहां पंकज धीर के नाम के बने हैं दो मंदिर

एक रिपोर्ट के अनुसार, पंकज धीर के नाम के दो मंदिर भी हैं, जहां डेली पूजा होती है। पंकज ने खुद बताया था कि इन कर्ण मंदिरों में उनकी पूजा की जाती है। पंकज इन मंदिरों में गए भी थे। एक मंदिर करनाल में और दूसरा बस्तर में है। मंदिर में इनकी आठ फुट ऊंची मूर्ति स्थापित है और लोग वहां आकर पूजा करते हैं। पंकज ने बताया था कि वो जब भी वहां जाते थे, तो लोग उन्हें बहुत प्यार देते थे। उन्हें यह सब देखकर न सिर्फ अच्छा लगता था बल्कि उन्हें यह भी लगता था कि लोगों ने उन्हें कर्ण के रूप में पूरी तरह स्वीकार कर लिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story