Vijay Rashmika Wedding: उदयपुर में आज गूंजेंगी शादी की शहनाइयां फैंस के सबसे पसंदीदा कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna आज हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। झीलों की नगरी Udaipur में उनकी शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। झीलों के पास बने वेडिंग वेन्यू को फूलों और साउथ इंडियन डेकोर से सजाया गया है। अब बस कुछ ही घंटों में दोनों सात फेरे लेंगे।
पहाड़ियों के बीच सजा शादी का मंडप
अरावली की पहाड़ियों के बीच आज विजय और रश्मिका शादी के बंधन में बंधेंगे। शहनाइयों की धुन के साथ शादी की रस्में शुरू होंगी। शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी।
साउथ से पहुंचे पंडित
इस खास मौके के लिए साउथ इंडिया से पंडित पहले ही वेडिंग वेन्यू पहुंच चुके हैं। शादी में तेलुगु और कोडवा दोनों परंपराओं का पालन किया जाएगा।
दो रीति रिवाजों से होगी शादी
विजय तेलुगु हिंदू परिवार से आते हैं, जबकि रश्मिका कोडवा परिवार की हैं। इसलिए शादी दो रीति रिवाजों से होगी। पहले तेलुगु रीति से और फिर कोडवा परंपरा के अनुसार।
संगीत में हाथ थामकर की एंट्री
शाम को संगीत समारोह से शादी के मुख्य कार्यक्रम का आगाज हुआ, जहां विजय और रश्मिका ने हाथ थामकर एंट्री की। रश्मिका सिल्वर लहंगे में नजर आई, जबकि विजय ब्लैक शेरवानी में दिखे।
विजय की मां का सरप्राइज परफॉर्मेंस
संगीत के दौरान विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने खास परफॉर्मेंस दी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही संगीत से पहले विजय की मां ने रश्मिका को परिवार की खानदानी चूड़ियां दी।
यादों की गैलरी
संगीत नाइट में कपल ने अपनी लव स्टोरी तस्वीरों के जरिए दिखाई। छुट्टियों से लेकर खास पलों तक की कई तस्वीरें वेन्यू पर सजाई गई।
होली स्टाइल में हुई हल्दी
बुधवार को कपल की हल्दी की रस्म होली स्टाइल में हुई, जहां मेहमानो ने होली खेली। दोनों ने हल्दी के वेन्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हुई। जिसमें देखा जा सकता हैं कि चारों तरफ पीले और गुलाबी रंग के फूलों से सजावट की गई हैं। रश्मिका ने भी अपने इस्टाग्रांम अकाउंट पर हल्दी की कुछ तस्वीरे साझा की, जिनमें उनके डॉग की खास झलक थी।
प्री-वेडिंग फंक्शन में स्पोर्ट्स का तड़का
शादी से पहले तीन दिन तक प्री-वेडिंग फंक्शन चले। जिसमें पूल पार्टी, वॉलीबॉल मैच और ‘विरोश प्रीमियर लीग’ ने इन पलों को और यादगार बना दिया।