The Kerala Story 2 X Review: 'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियोन्ड' आखिरकार 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 27 फरवरी 2026 को केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) की डिवीजन बेंच से हरी झंडी मिलने के बाद रिलीज किया गया। रिलीज डेट को लेकर दर्शकों में पहले थोड़ी उलझन रही, लेकिन शुक्रवार से ही सिनेमाघरों में इसके शो शुरू हो गए और अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शक अपने-अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन
फिल्म को लेकर लोगों की राय साफ तौर पर दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही है। कुछ यूजर्स इसे “मस्ट वॉच” और “वेक-अप कॉल” बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि द केरल स्टोरी 2 हर किसी को देखनी चाहिए और यह हिंदुओं के लिए चेतावनी है। वहीं कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म कुछ कड़वी सच्चाइयों को सामने लाने की कोशिश करती है।
दूसरी तरफ, कई यूजर्स ने फिल्म पर प्रोपेगेंडा होने का आरोप लगाया है। एक दर्शक ने ट्वीट किया कि फिल्म में दिखाई गई बातें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई हैं, हालांकि कुछ घटनाएं वास्तविकता से जुड़ी हो सकती हैं।
कुछ लोगों ने फिल्म की तकनीकी कमियों की भी आलोचना की है। एक यूजर ने इसे कमजोर अभिनय, औसत डायलॉग और ढीली कहानी वाली फिल्म बताया। सोशल मीडिया पर यह भी तुलना की गई कि वेब सीरीज द फैमिली मैन ने इसी मुद्दे को ज्यादा संतुलित तरीके से दिखाया था।