Tejasswi-Karan Wedding: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी की खबरें वायरल थीं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने खुद इसपर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है।

Tejasswi-Karan Wedding: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। पर्सनल लाइफ के साथ-साथ दोनों अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की सीक्रेट शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं। फैंस भी इन खबरों पर काफी एक्साइटेड थे लेकिन अब इन अफवाहों पर तेजस्वी ने खुद सामने आकर सफाई दी है।

बॉम्बे टाइम्स इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी ने साफ कहा कि फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है, अभी शादी होने वाली नहीं है।” उनके इस बयान के बाद फैंस को जरूर थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, जो लंबे समय से इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं।

Tejasswi Prakash Karan Kundrra

काम के दौरान बढ़ी समझदारी
तेजस्वी और करण इन दिनों साथ में शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, दोनों 'स्पिल्ट्सविला16' में भी होस्ट के तौर पर साथ दिखाई दिए थे। तेजस्वी ने करण के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि प्रोफेशनल तौर पर एक-दूसरे के साथ काम करने से काफी कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि करण उनके सीनियर हैं, इसलिए उनसे सीखने का मौका मिलता है और यह उनके लिए एक अच्छा अनुभव रहा है।

बिग बॉस से शुरू हुई लव स्टोरी
करण और तेजस्वी की मुलाकात 'बिग बॉस15' के दौरान हुई थी, जहां उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शो के बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत बना रहा और फैंस उन्हें प्यार से “तेजरन” कहकर बुलाते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो यह जोड़ी जल्द ही एक नए रियलिटी शो देसी ब्लिंग में नजर आएगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। यह शो दुबई में रहने वाले अमीर भारतीयों की लाइफस्टाइल की झलक दिखाएगा।