Swara Bhasker: अफगानिस्तान में तालिबान के नए कानून को लेकर दुनियाभर में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस कानून में पति को पत्नी को मारने की छूट दिए जाने की बात सामने आई है। इसी मुद्दे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस Swara Bhasker ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और तालिबान को क्रूर और अमानवीय बताया है। स्वरा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। महिलाओं के अधिकारों को लेकर वह पहले भी आवाज उठाती रही हैं।
क्या है नया कानून?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने नई दंड संहिता लागू की है। इसमें कहा गया है कि पति पत्नी को मार सकता है, लेकिन शर्त यह है कि उसकी हड्डी न टूटे और शरीर पर कोई खुला घाव न दिखे। अगर गंभीर चोट या लाठी से हमला साबित होता है, तभी सजा दी जाएगी।
महिलाओं को शिकायत करने का अधिकार तो दिया गया है, लेकिन उन्हें कोर्ट में सबूत पेश करना होगा। खुले घाव दिखाना जरूरी बताया गया है। अगर आरोप साबित हो जाए तो पति को 15 साल तक की सजा हो सकती है।
स्वरा भास्कर का फूटा गुस्सा
इस कानून पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि तालिबान मानव जाति के सबसे घिनौने लोगों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह कानून मानवता और धर्म दोनों का अपमान है। स्वरा ने तालिबान को ‘निर्दयी और राक्षस’ तक कह दिया।
यह पहला मौका नहीं है जब स्वरा ने तालिबान की आलोचना की हो। वह पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। हालांकि, इस बार उनका गुस्सा महिलाओं के खिलाफ बनाए गए कानून को लेकर है।
यह भी पढ़े - 47 साल बाद फिर स्क्रीन पर चमकेंगी कमल हासन और रजनीकांत की लेजेंडरी जोड़ी, फिल्म प्रोमो हुआ रिलीज
अन्य कलाकारों की प्रतिक्रिया
इस मुद्दे पर टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस कानून को “घिनौना” बताया। वहीं अभिनेता नंधीश संधू ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए लिखा, “इसका क्या मतलब है?”
तालिबान के इस नए फैसले की भारत समेत कई देशों में आलोचना हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने भी इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया है।
यह भी पढ़े - प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भड़कीं सरगुन मेहता: बोलीं- 'रवि और मुझे इसके बार में नहीं पता, झूठी खबरें फैलाना बंद करें!'










