Subashini Balasubramanyam: साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनकी अचानक मौत ने फैंस और पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना उनके चेन्नई स्थित घर में हुई, जहां वह शूटिंग के सिलसिले में रह रही थी। गौरतलब है कि उनका जन्मदिन और शादी की सालगिरह भी इसी महीने आने वाली थी, ऐसे में इस खबर ने लोगों को और ज्यादा भावुक कर दिया है।
परिवारिक विवाद की बात सामने आई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुभाषिनी की अपने पति के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान थी।
चेन्नई के घर में मिला शव
एक्ट्रेस चेन्नई के अय्यप्पनथंगल इलाके में एक अपार्टमेंट में रह रही थी। यहीं पर उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़े - डेटिंग रूमर्स के बीच तृषा कृष्णन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, ‘प्यार’ पर कही बड़ी बात!
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सुभाषिनी मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘इनी अवन’ से की थी और बाद में कई टीवी शोज और शॉर्ट फिल्मों में काम किया।
‘कयाल’ शो से मिली पहचान
उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'कयाल' से मिली, जिसमें उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी और उनके लाखों फॉलोवर्स थे।
फैंस में शोक की लहर
एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस घटना पर दुख जता रहे हैं।
यह भी पढ़े - 'धुरंधर' देखकर पछताए परेश रावल! बोले- 'जिंदगी में पहली बार लगा काश...'; ऐसा क्या हुआ? जानें