Sara Arjun In Madhubala Biopic: ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद सारा अर्जुन (Sara Arjun) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उनका नाम संजय लीला बंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ रहा है। दरसल मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि सारा दिग्गज अदाकारा मधुबाला (Madhubala) की बॉयोपिक में मुख्य किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।
हालांकि, इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है।
भंसाली के प्रोजेक्ट से जुड़ा नाम
पिंकविला रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अर्जुन अब संजय लीला बंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म का निर्देशन जसमीत के. रीन (Jasmeet K Reen) करने वाली हैं, जो इसे एक बड़े और खास प्रोजेक्ट के रूप में तैयार कर रही हैं।
मधुबाला बनेंगी सारा अर्जुन
इस फिल्म में सारा अर्जुन के मधुबाला (Madhubala Biopic) का किरदार निभाने की खबर सामने आई है। मधुबाला हिंदी सिनेमा की सबसे आइकॉनिक और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक रही हैं, ऐसे में यह रोल किसी भी एक्ट्रेस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
अगर सारा अर्जुन इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो उन्हें इस किरदार के लिए बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन करना होगा। इसमें लुक, बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी और पुराने दौर की झलक को सही तरीके से दिखाने पर खास ध्यान दिया जाएगा।
प्री-प्रोडक्शन स्टेज में फिल्म
फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। मेकर्स इसे एक भव्य और इमोशनल फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।
मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली इस फिल्म को लेकर अभी से बज बनना शुरू हो गया है। हालांकि कास्टिंग को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान बाकी है, लेकिन सारा अर्जुन का नाम सामने आने से फैंस काफी उत्साहित हैं।
अनीत पड्डा और सई पल्लवी के नाम भी आए सामने
इससे पहले इस रोल के लिए अनीत पड्डा (Aneet Padda) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) के नाम भी चर्चा में थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अनीत पड्डा इस रोल के लिए फाइनल हो सकती हैं, जबकि साउथ स्टार सई पल्लवी को लेकर भी काफी बातें हो रही थी। लेकिन इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए कास्टिंग डॉयरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया था कि इस फिल्म पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।
‘धुरंधर 2’ से मिली पहचान
Dhurandhar 2: The Revenge में सारा अर्जुन की परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और सारा को एक नई पहचान दिलाई।
यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ पर कानूनी संकट! 37 साल पुराने गाने को लेकर मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज