Sanya Malhotra-Rishab Sharma Breakup: एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और सितार वादक ऋषभ शर्मा के ब्रेकअप की खबरें सामने आई हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया जिसके बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है।

Sanya Malhotra-Rishab Sharma Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं। हाल ही में उनके मशहूर सितार वादक ऋषभ ऋखीराम शर्मा (Rishab Rikhiram Sharma) के साथ अफेयर की खबरें थीं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट भी किया गया। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने करीब एक साल तक डेट करने के बाद अब अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

खबरें हैं कि सान्या मल्होत्रा और ऋषभ का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन अब उनके ब्रेकअप की खबरें तेजी से चर्चा में हैं। इसकी हिंट सोशल मीडिया के जरिए मिली है।

चुपचाप खत्म हुआ रिश्ता
बताया जा रहा है कि सान्या और ऋषभ ने अपने रिश्ते को हमेशा प्राइवेट रखा और लाइमलाइट से दूर ही रहे। अब खबर है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे ब्रेकअप की अटकलें और तेज हो गई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ऋषभ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, हालांकि उन्होंने इसे भी निजी ही रखा है।

Sanya Malhotra and Rishab Rikhiram Sharma

ऐसे शुरू हुई थीं डेटिंग की चर्चाएं
दोनों के रिश्ते की खबरें साल 2025 की शुरुआत में सामने आई थीं, जब सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। एक ही लोकेशन पर मौजूद तस्वीरों और इवेंट्स में अलग-अलग पोज देने के बावजूद, फैंस ने दोनों के बीच कनेक्शन जोड़ लिया था।

इसके अलावा, दिसंबर 2024 में भी कुछ लोगों ने दावा किया था कि उन्होंने सान्या और ऋषभ को एक साथ देखा था। हालांकि, दोनों ने कभी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

लाइमलाइट से दूर रखा रिश्ता
सान्या और ऋषभ ने अपने रिश्ते को हमेशा कैमरों से दूर रखा। वे कभी साथ में पब्लिक अपीयरेंस में नजर नहीं आए और अगर किसी इवेंट में मौजूद भी रहे, तो अलग-अलग ही दिखे। यही वजह रही कि उनका रिश्ता हमेशा एक ‘रहस्य’ बना रहा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सान्या मल्होत्रा हाल ही में फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आई थीं। अब वह अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स फिल्म 'टोस्टर' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव दिखाई देंगे। यह फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।