Look Reveal: संजय दत्त ने बर्थडे पर रिवील किया KD-The Devil से अपना पहला लुक, अतरंगी अंदाज देख फैंस हुए एक्साइटेड

KD The Devil First Look: बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त आज 29 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर फैंस उन्हें ढेर सारी बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस साल संजय दत्त पर्दे पर एक बार फिल्मों की झड़ी लगाते नजर आने वाले हैं।
इस वक्त संजय दत्त के पास ढेर सारी फिल्में पाइपलाइन हैं जिनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्में तक शामिल हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी है।
धाड़क अंदाज में दिखेंगे संजय दत्त
आज अपने 65वें जन्मदिन पर अभिनेता ने फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आगामी कन्नड़ फिल्म 'केडी-द डेविल' से अपना पहला लुक रिवील किया है। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ नई फिल्म का पोस्टर शेयर किया जिसमें वह जबरदस्त लुक में देखे जा सकते हैं।
पोस्टर में उनका स्टाइल काफी यूनिक लग रहा है। जैकेट, लूज पैंट और हाथ में छड़ी लिए संजय जत्त एक दम धाकड़ स्टाइल में दिख रहे हैं। उनके किरदार का नाम 'धाक देवा' है। खबर है कि फिल्म में वह राउडी पुलिस की भूमिका में होंगे। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'शैतान के लोकतंत्र का भगवान धाक देवा ने केडी के विंटेज युद्ध क्षेत्र में कदम रखा है और अब तूफान आने वाला है।'
ध्रुव सर्जा स्टारर 'केडी'- द डेविल' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें रेशमा, नोरा फतेही, शिल्पा शेट्टी और विजय सेतुपति अहम रोल में होंगे। ये एक कन्नड फिल्म है जो 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
