Mukesh Khanna On Samay Raina: ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद लंबे समय से सुर्खियों से दूर रहे समय रैना (Samay Raina) ने अपने नए स्टैंडअप स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ (Still Alive) से जोरदार वापसी की है। उन्होंने तीखे और बेबाक अंदाज आलोचकों पर खुलकर निशाना साधा था।
खासतौर पर सुनील पाल और ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना को लेकर किए गए उनके तंज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। अब उनके वीडियो के पर अभिनेता (Mukesh Khanna) ने पलटवार किया है।
मुकेश खन्ना पर कसा तंज
अपने वीडियो में समय रैना ने मुकेश खन्ना पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शो के कंटेंट पर सवाल उठाए थे। जिसपर तंज कसते हुए समय ने कहा, “शक्तिमान आ गया था यार, उससे कैसे लड़ेंगे?”
आगे समन ने बोला पुराने दौर का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि शक्तिमान शो जब टीवी पर आता था तो उस समय भी खबरें आती थी कि बच्चे ‘शक्तिमान’ देखकर छत से कूंद जाते थे। इसलिए उन्हें नैतिकता की बात करना ठीक नहीं है।
मुकेश खन्ना ने समय पर किया पलटवार
समय रैना के इस बयान पर मुकेश खन्ना भड़क गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कॉमेडियन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लिखा कि समय रैना बार-बार आलोचना के बावजूद नहीं सुधरते और उनके कंटेंट को उन्होंने ‘गंदगी’ बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने बेहद सख्त शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से सजा मिलनी चाहिए।
पोस्ट में जताया गुस्सा
मुकेश खन्ना ने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें समय रैना को गधे पर बैठा हुआ दिखाया गया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि कॉमेडियन ने ‘शक्तिमान’ का अपमान किया है और उनके खिलाफ लोगों में गुस्सा होना चाहिए। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या था पूरा विवाद?
2025 में शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछा था। इस पर सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ, कई जगह FIR दर्ज हुई और मामला काफी बढ़ गया। बाद में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी और कोर्ट से भी फटकार मिली।
समय रैना की वापसी
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद समय रैना ने यूट्यूब पर अपना नया स्पेशल सेगमेंट “Still Alive” रिलीज किया। इस वीडियो में उन्होंने उन सभी लोगों को जवाब दिया, जिन्होंने पहले उनकी आलोचना की थी। वीडियो को रिलीज हुए एक दिन ही हुआ है और इसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। साथ ही, उन्होंने शो के दूसरे सीजन का ऐलान भी कर दिया है।
यह भी पढ़े - समय रैना की वापसी: ‘Still Alive’ में सुनील पाल और मुकेश खन्ना पर कसा तंज, वीडियो वायरल