Dhurandhar 2 Song dance: इन दिनों फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ-साथ फिल्म सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रही है। इसी बीच फिल्म के दो बड़े सितारे रणवीर सिंह और संजय दत्त एक खास मौके पर साथ नजर आए, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी।
बर्थडे पार्टी में छा गए दोनों सितारे
हाल ही में रणवीर सिंह और संजय दत्त बिजनेसमैन मोहित कम्बोज की बेटी मिश्का कम्बोज की ग्रैंड बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। यह पार्टी मुंबई में आयोजित की गई थी, जहां कई सेलेब्स की मौजूदगी देखने को मिली।
पार्टी से सामने आए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में रणवीर और संजय की जबरदस्त केमिस्ट्री और मस्ती भरा अंदाज साफ नजर आ रहा है।
‘आरी-आरी’ पर रणवीर का धमाकेदार अंदाज
एक वीडियो में रणवीर सिंह स्टेज पर चढ़कर फिल्म के हिट गाने ‘आरी-आरी पर परफॉर्म करते नजर आए। उन्होंने माइक पकड़कर गाने के रैप हिस्से पर लिप-सिंक किया, जबकि संजय दत्त उनके साथ खड़े होकर पूरे जोश में उन्हें चीयर करते दिखे।
रणवीर ने डेनिम और लेदर जैकेट में कूल लुक अपनाया था, वहीं संजय दत्त पारंपरिक कुर्ते में नजर आए। दोनों की एनर्जी और बॉन्डिंग ने पार्टी का माहौल और भी खास बना दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने दोनों की दोस्ती और मस्ती भरे अंदाज की तारीफ की, तो कुछ ने मजेदार कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा, “संजय दत्त तो रणवीर सिंह को संभालते नजर आ रहे हैं,” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “ये तो जैसे पिता-पुत्र की जोड़ी लग रही है।”
फिल्म में निभाए दमदार किरदार
फिल्म में संजय दत्त ने दिवंगत पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का किरदार निभाया है, जबकि रणवीर सिंह भारतीय जासूस जस्किरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली माजरी के रोल में नजर आए हैं।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को एक काल्पनिक कहानी के जरिए दिखाया गया है। कहानी पाकिस्तान के लियारी इलाके के अंडरवर्ल्ड और आतंकी नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है।
बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में ₹1250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि भारत में इसका कलेक्शन ₹700 करोड़ के पार पहुंच चुका है।