बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक Ram Gopal Varma ने अंडरवर्ल्ड पर बनी अपनी फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने Dawood Ibrahim को क्रेडिट देते हुए अपने और अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन पर बात की।

Ram Gopal Verma On Dawood Ibrahim: गैंगस्टर फिल्मों ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ से अलग पहचान बनाने वाले राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) को अपनी फिल्मों का श्रेय देते हुए कहा कि अगर दाऊद नहीं होते, तो वह ये आइकॉनिक फिल्में नहीं बना पाते।

‘दाऊद को देना चाहिए क्रेडिट’

राम गोपाल वर्मा ने कहा कि अगर दाऊद इब्राहिम नहीं होते, तो वह ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ जैसी फिल्में नहीं बना पाते। उनका मानना है कि उनकी कई आइकॉनिक फिल्मों के पीछे कहीं न कहीं अंडरवर्ल्ड की कहानियों का हाथ रहा है।

‘आज भी उन्हीं की वजह से कमा रहा हूं’

डायरेक्टर ने इंटरव्यू में कहा, “मैं आज जो भी कमा रहा हूं, उसमें दाऊद इब्राहिम का भी योगदान है।” उनके इस बयान ने बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के रिश्तों पर फिर चर्चा शुरू कर दी है।

आत्मकथा में देना चाहते है क्रैडिट

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि वह अपनी आत्मकथा ‘गन्स एंड थाइज’ को दाऊद इब्राहिम को समर्पित करना चाहते थे, लेकिन पब्लिशर्स ने उनका नाम हटवा दिया। उनका कहना है कि वह उन्हें क्रेडिट देना चाहते थे।

अंडरवर्ल्ड से कभी नहीं मिली धमकी

90 के दशक में जहां कई कलाकारों को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलती थी, वहीं राम गोपाल वर्मा का दावा है कि उन्हें कभी कोई धमकी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अंडरवर्ल्ड के लोगों को उनकी फिल्में पसंद थी, इसलिए उन्होंने उन्हें परेशान नहीं किया।

‘सोलमेट’ जैसा बताया रिश्ता

राम गोपाल वर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अंडरवर्ल्ड के लोगों के “सोलमेट” जैसे बन गए थे। इसी वजह से उन्हें डरने की जरूरत नहीं पड़ी।

‘सत्या’ और ‘कंपनी’ जैसी फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में गैंगस्टर जॉनर को नई पहचान दी। इन फिल्मों को मुंबई अंडरवर्ल्ड से प्रेरित माना जाता है और दर्शकों ने भी इन्हें खूब पसंद किया।

यह भी पढ़े -  स्वर कोकिला आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर