जमानत मिलने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने अपने नए काम का ऐलान किया है। उन्होंने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है, जिसके साथ ही वह कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

Rajpal Yadav YouTube: अभिनेता राजपाल यादव ने कानूनी विवादों के बीच एक नई शुरुआत की है। 9 करोड़ के कर्ज के मामले में राजपाल बुरी तरह फंस गए थे, जिसके बाद उन्हें जेल भी हुई। हालांकि अंतरिम जमानत मिलने के बाद अभिनेता ने नया काम शुरू करने का ऐलान कर दिया है।

राजपाल यादव ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल की लॉन्चिंग का अनाउंसमेंट किया है। इंस्टाग्राम पर राजपाल ने अपना एक वीडियो शएयर किया जिसमें वह फैंस से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए इस नए सफर की जानकारी दी।

'राजपाल नौरंग यादव' का यूट्यूब चैनल लॉन्च

वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से एक नए अध्याय की तैयारी कर रहे थे और अब वह समय आ गया है। उनके यूट्यूब चैनल का नाम “राजपाल नौरंग यादव” रखा गया है। अभिनेता ने बताया कि इस चैनल का उद्देश्य हर उम्र के दर्शकों के लिए स्वस्थ और पारिवारिक मनोरंजन पेश करना है, ताकि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक साथ इसका आनंद ले सकें।

ये भी पढ़ें- Kangana vs Karan: कंगना रनौत ने करण जौहर से फिर लिया पंगा, बोलीं- 'मेरे स्टैंडर्ड्स इतने लो नहीं...'

जमानत के बाद पहला कदम

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आए थे। यह मामला चेक बाउंस केस से जुड़ा है। अदालत ने उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम राहत दी है, ताकि वह शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो सकें। उनके वकील ने अदालत को बताया कि 1.5 करोड़ रुपये की डीडी जमा कराई गई है और अभिनेता को पासपोर्ट भी जमा कराने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को निर्धारित है।

ये भी पढ़ें- Ranabaali: रश्मिका-विजय की शादी की झलक, 'रणबाली' के गाने में रोमांटिक अंदाज में नजर आए न्यूज वेड्स; देखें Video Song

जेल से रिहा होने के बाद राजपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि देशभर के लोगों का प्यार हमेशा उनके साथ रहा है। उन्होंने बताया कि तीन दशकों के करियर में उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जो दर्शकों के स्नेह की बदौलत ही संभव हो पाया।