जेल से रिहा होने के बाद अब राजपाल यादव ने अपने वकील के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बताया कि अगले सात साल के लिए उनके पास 1200 करोड़ के प्रोजेक्टस हैं, चेक बाउंस केस को लेकर भी किए कई बड़े खुलासे…

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के मशहूर कॉमिक एक्टर राजपाल यादव हाल ही में तिहाड़ जेल से रिहा हुए है, ये मामला 9 करोड़ के कर्ज से जुड़ा हुआ है। जेल में बिताए गए समय के दौरान उन्हें इंडस्ट्री और फैंस का भरपूर समर्थन मिला। शनिवार को अपने वकील के साथ मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजपाल ने अपने कानूनी संघर्ष, और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलकर मीडिया से बातचीत की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा

राजपाल यादव अपने वकील भास्कर उपाध्याय के साथ मीडिया से मिले। एक्टर ने बताया कि उनके ब्रांडिंग प्रोजेक्ट्स 200 करोड़ से लेकर 1200 करोड़ तक के हैं।

राजपाल ने कहा, “आगामी सात सालों में मेरे पास कुल 1200 करोड़ रुपये के ब्रांडिंग और फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें फीस और पार्टनरशिप दोनों शामिल हैं। इसके अलावा मेरी 10 फिल्में भी लाइनअप में हैं।”

यह भी पढ़े - Rashmika Wedding: पालकी में हुई रश्मिका की शाही एंट्री! विजय देवरकोंडा संग शादी की UNSEEN तस्वीरों ने मचाया तहलका

चेक बाउंस केस पर क्या बोले राजपाल?

राजपाल यादव साल 2010 के एक चेक बाउंस मामले में जेल गए थे। उन्होंने 5 करोड़ रुपये लिए थे, जिन पर ब्याज बढ़कर 10.40 करोड़ हो गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के कारण उन्हें भुगतान करना मुश्किल हो गया और पोस्ट डेटेड चेक बैंक में बाउंस हो गए।

हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके मामले में अंतरिम राहत दी और उन्हें 18 मार्च तक जमानत दी। कोर्ट ने 1 लाख रुपये का व्यक्तिगत बॉन्ड और एक गारंटर मांगा। राजपाल ने कहा कि यह मामला “घर का मामला” था और शिकायतकर्ता केवल उन्हें जेल भेजना चाहते थे, ये अहंकार की लड़ाई हैं।

यह भी पढ़े - एकता कपूर ने किया सावधान: बोलीं- 'बालाजी टेलीफिल्म के नाम पर हो रही ठगी, फेक कॉल्स से सतर्क रहें'

शुभचिंतकों का जताया आभार

जेल में रहने के दौरान राजपाल को फैंस और शुभचिंतकों का भरपूर समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए बच्चों ने  पिगी बैंक तक से मदद की।

राजपाल ने कहा, “मैं सभी की मदद का सम्मान करते हुए उसे वापस करूंगा, लेकिन देश भर के उन कई बच्चों का कर्ज नहीं चुका सकता जिन्होंने इस मुश्किल समय में मेरे साथ खड़ा होकर मेरा साथ दिया।”

यह भी पढ़े - Rajpal Yadav YouTube: कर्ज में डूबने के बाद राजपाल यादव ने शुरू किया नया काम, कंटेंट क्रिएशन में आजमाएंगे किस्मत!

नए प्रोजेक्ट्स पर क्या बोले राजपाल?

राजपाल यादव ने अपने यूट्यूब चैनल की भी घोषणा की। वह अब एक्टिंग के साथ कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी काम करेंगे। इसके अलावा उनकी नई फिल्म 'Bhooth Bangla' 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, जिसमें वो अक्षय कुमार, परेश रावल, तबू और वामिका गब्बी के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - उदयपुर में रचाई शादी, 1 मार्च को देशभर में मिठाइयों के ट्रक भेजेंगे; 16 मंदिरों में होगा अन्नदान