A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Pushpa 2 Trailer: इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा: द रूल' जल्द रिलीज के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 17 नवंबर को बिहार की राजधानी पटना में 'पुष्पा 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ। अल्लू अर्जुन का फायर वाला स्वैग, रश्मिका मंदाना का श्रीवल्ली लुक एक बार फिर दर्शकों को एक्साइट करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
इस बार चंदन की लकड़ी के कारोबार की काहनी को आगे बढ़ाते पुष्पराज का सामना फिल्म में पुलिस ऑफिसर बने फहाद फासिल से होना वाला है। 2 मिनट 48 सेकेंड के इस ट्रेलर में आपको वो सारे सीनस देखने को मिलेंगे जो इसे देखने के लिए आपको मजबूर कर देंगे। 2021 में आई 'पुष्पा द राइज' की आगे की कहानी दिखाती ये फिल्म कई सारे ट्विस्ट के साथ रोमांच से भरपूर होगी। तो वहीं श्रीलीला का आइटम नंबर आपको समांथा की याद दिला देगा।
फिल्म का ट्रेलर भरपूर एक्शन- थ्रिल, छोड़ी कॉमेडी और ज्यादा ड्रामा का डोज़ देगा। फिल्म में इस बार एक नए कैरेक्टर को जोड़ा गया है जो इसे और भी खास बनाता है। फहाद फासिल फिल्म में एक अहम रोल में नजर आ रहे हैं जो पुष्पराज के कारोबार का रोड़ा बन सकते हैं। इस फिल्म में कई ऐसे पॉइंट्स हैं जो इसे और भी खास बनाते हैं।
- पुष्पराज बनकर लौटे अल्लू अर्जुन का वही पुराना स्वैग देखने को मिलेगा जो आपने 2021 में आई पुष्पा द राइज़ में देखा था। फायर नहीं फ्लावर है अपुन जैसा डायलॉग इस किरदार को दोबारा जीवंत करता दिखेगा। इसी के साथ उनकी केमेस्ट्री अब रश्मिका मंदाना के साथ और भी गहरी नजर आएगी। दोनों फिल्म में अब पति-पत्नी की भूमिका में हैं और कहानी आगे बढ़ चुकी है।
- इसके अलावा फहाद फासिल एक दमदार पुलिस की भूमिका में हैं जिनका अंदाज आपको फिल्म में मजेदार लगेगा। कॉमेडी के साथ वो आपको एक्शन का डोज भी देंगे।
- कहानी का फॉर्मैट भी एक सीक्वल फिल्म की तरह दिखाया गया है। चंदन की लकड़ी का अवैध करोबार से नोट छापने वाले पुष्पराज का तहलका अब और भी आगे बढ़ चुका है। मेकर्स ने फिल्म को सस्पेंसफुल बनाते हुए पुराने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बनाए रखा है।
- वहीं पुष्पा 1 के ऊ अंटवां जैसे ब्लॉकबस्टर गाने की डिमांड को पूरा करते हुए फिल्म में श्रीलीला परफॉर्म करती दिखेंगी। ट्रेलर में उनके डांस नबंर के सीन्स देखे जा सकते हैं। उम्मीद है कि श्रीलीला समांथा रुथ प्रभु को टक्कर देंगी।
बता दें, 3 साल के बाद 'पुष्पा द रूल' का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। ये फिल्म 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पैन इंडिया फिल्म को 6 भाषाओं- तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और मलायलम में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन और राइटिंग सुकुमार ने की है। ट्रेलर के बाद अब फैंस को इसकी रिलीज का इंतजार है।
