WATCH: अचानक भारत पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को किया सरप्राइज, अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर लगीं अटकलें

Priyanka Chopra arrives India
X
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार सुबह सवेरे अचानक भारत आई हैं। उन्हें सुबह कैजुअल लुक में अपने स्टाफ के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकन बन चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग पूरी की है। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अब पीसी अचानक भारत आई हैं। शुक्रवार अल सुबह प्रियंका को भारत के मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। एयरोपर्ट से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

अल सुबह मुंबई पहुंची प्रियंका
एक पैपराज़ी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। पीसी ने भी पैप्स को मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए ग्रीट किया और अपनी कार में बैठने से पहले, उन्होंने पपराज़ी के साथ कुछ बातचीत की। प्रियंका ने फ्लोरल जैकेट और मैचिंग पैंट के नीचे एक क्रॉप्ड टॉप पहना था साथ में स्नीकर्स और डेनिम कैप पहनी थी। शुक्रवार सुबह वह एक बैग और कुछ सामान के साथ भारत पहुंचीं।

कैजुअल लुक में आईं नजर
एक्ट्रेस काफी सिंपल और कैजुअल लुक में नजर आईं। उनके साथ पति निक जोनस या बेटी मालती और मां मधु, कोई भी नजर नहीं आया, वह अकेले ही मुंबई आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा अपनी मराठी फिल्म 'पाणी' के ट्रेलर लॉन्च के लिए भारत आई हैं। 'पाणी' को प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के कार्यक्रम के लिए पीसी देश लौटी हैं।

फैंस के कयास से बढ़ीं सुर्खियां
हालांकि इंटरनेट पर उनके वीडियो सामने आते ही फैंस ने अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए। किसी का मानना है कि एक्ट्रेस अपने किसी अपकमिंग बॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए भारत आई हैं, तो किसी ने कहा कि वह जोया और फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा के सिलसिले में पहुंची हैं। जी ले जरा की अनाउंसमेंट हो चुकी है जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म को लेकर अधिक जानकारी नहीं है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story