प्रेग्नेंट नहीं हैं पूनम पांडे, सोशल मीडिया पर शेयर किया नया वीडियो। फैंस से बोली वॉर चल रहा है सब परेशान है, तो मैंने सोचा आप लोगों को थोड़ा एंटरटेन कर दूं।

Poonam Pandey Pregnancy Truth: एक्ट्रेस और कंटेट क्रिएटर पूनम पांडे (Poonam Pandey) एक बार फिर अपनी लेटेस्ट पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हालही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरों साझा की थी, जिसने फैंस को चौंका दिया था। अब पूनम ने एक वीडियो जारी कर बताया कि वो प्रेंग्नेंट नहीं हैं। 

तस्वीरों से फैंस कन्फ्यूज

Poonam Pandey Pregnant

(Poonam Pandey Pregnant)

पूनम ने जो तस्वीरें शेयर की, उनमें वो अपना बेबी बंप दिखाती नजर आई। खास बात यह रही कि उन्होंने इन फोटो के साथ कोई साफ कैप्शन नहीं दिया, बल्कि सिर्फ बेबी, दूध की बोतल और प्रेग्नेंसी से जुड़े इमोजी शेयर किए। इससे फैंस के बीच सवाल और बढ़ गए।

यह भी पढ़े - 'रानी' बनकर फिर छाएंगी कंगना रनौत, 'क्वीन' के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट, इस बार और भी खास होगी कहानी

वीडियो में खुद बताया सच

(Poonam Pandey Pregnancy News)

अब इस पूरे मामले पर पूनम पांडे ने खुद वीडियो शेयर कर सच्चाई बता दी है। उन्होंने हंसते हुए कहा, “ढ़ेर सारी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद, लेकिन में प्रेग्नेंट नहीं हूं। ये सिर्फ एक प्रैंक था यार, मैंने आपको अप्रैल फूल बनाया है। वैसे ही वॉर चल रहा है, सब स्ट्रेस में हैं, तो सोचा आपको थोड़ा एंटरटेन कर दूं। इतना सीरियस मत लो लाइफ को, चिल करो।”

पहले भी कर चुकी हैं प्रैंक

( Poonam Pandey)

बता दें कि पूनम पांडे पहले भी 2024 में अपनी फेक डेथ की खबर को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। ऐसे में उनकी हर पोस्ट पर लोग जल्दी भरोसा नहीं करते और शक की नजर से देखते हैं।

पर्सनल लाइफ भी रही चर्चा में

जानकारी के लिए बता दें कि पूनम पांडे ने साल 2020 में सैम बॉम्बे से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए।

फिलहाल, इस पूरे ‘प्रेग्नेंसी ड्रामा’ का सच सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कोई इसे मजेदार बता रहा है तो कोई फिर से इसे ओवरएक्टिंग कह रहा है।

यह भी पढ़े - राघव चड्ढा की इस बात पर फिदा हुई परिणीति चोपड़ा, इमोशनल पोस्ट में लिखा- ‘मुझे तुम पर गर्व है’